Shambhu Border News: शंभू बॉर्डर पर पिछले पांच दिन से किसान आंदोलन जारी है। पंजाब के हजारों किसान अलग-अलग शहरों व गांवों से पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर आकर डट गए हैं। केंद्र के साथ तीन दौर की वार्ता बेनतीजा रही है। रविवार को चौथे दौर की बातचीत पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस बीच शंभू पर एक अस्थायी शहर बस गया है।
विज्ञापन
2 of 6
किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच किलोमीटर तक बसा अस्थायी खबर
किसानों ने अपना आशियाना ट्रैक्टर-ट्रालियों व खुले आसमान को बना लिया है। हर ट्रैक्टर ट्राली के पास गैस सिलेंडर चूल्हे के साथ राशन की भी व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग के पांच किलोमीटर एरिया में अस्थायी तौर पर नगर बसाया गया है। किसानों के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। किसान सड़क पर ही नहाकर अपनी-अपनी ट्राली में तैयार होकर धरने में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लगातार चल रहा लंगर
बड़े स्तर पर दूध, खीर, जलेबी, पूरी छोले, पेय पदार्थ के अलावा दाल रोटी का लंगर सारा दिन चलता रहता है इसके लिए महिलाएं भी पूरी तरह डटी हुई हैं। रात को ज्यादातर किसान अपने वाहनों में सोते हैं और बाकी बिस्तर लगाकर सड़कों पर ही लेट जाते हैं।
4 of 6
किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात को पहरा देता है सिक्योरिटी विंग
किसानों का एक सिक्योरिटी विंग भी बनाया गया है जो दिन में सफाई व्यवस्था देखते हैं वहीं रात को पहरा देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
किसान आंदोलन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अस्थायी क्लीनिक बनाए
शंभू बार्डर पर ही अस्थायी क्लीनिक तैयार किए गए हैं जिसमें हर सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। अगर किसी भी किसान की तबियत ज्यादा खराब होती है तो वहां पर 10 से ज्यादा एंबुलेंस मौजूद हैं जो फौरन ही मरीज को किसी बड़े अस्पताल में उपचार के लिए ले जाती है।
पटियाला प्रशासन का रूट प्लान
राष्ट्रीय राजमार्ग शंभू टोल प्लाजा से अंबाला से दिल्ली जाने के लिए रुट डायवर्ट किया गया है। पहला रूट-शंभू-राजपुरा से बनूड़ एयरपोर्ट रोड से होते हुए डेराबस्सी से अम्बाला, दूसरा रूट-बनूड़ पंचकुला से नाडा साहिब बरवाला के रास्ते अम्बाला व दिल्ली, तीसरा रूट-राजपुरा से पटियाला होते हुए पिहोवा के रास्ते दिल्ली, चौथा रूट-राजपुरा-पटियाला से 152डी एक्सप्रेस रोहतक दिल्ली वाला रास्ता अपनाया जा सकता है। इसके लिए शंभू बार्डर से पहले बनूड़ तेपला मार्ग के अलावा घनौर बहादुरगढ़ का मार्ग भी अपनाया जा सकता है। इसके लिए शंभू पुलिस भी हर यात्री की सुरक्षा व उन्हें मंजिल तक पहुंचाने के लिए सेवा का कार्य कर रही है।