7 फेरे लेकर विदा हुए कुछ ही घंटे हुए थे कि ससुराल पहुंचने से पहले ऐसा कहर टूटा, दुल्हन का सुहाग उजड़ गया। तस्वीरों में देखें कैसे आई मौत?
विज्ञापन
2 of 5
हादसे में दूल्हे की मौत
हादसा राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के गांव किकरालिया से सिरसा के गांव खारियां और रिसालियाखेड़ा लौट रही बारात की चार गाड़ियों के साथ हुआ। हादसे में दूल्हे, उसके जीजा और दो बारातियों की मौत हो गई, जबकि ससुराल पहुंचने के बजाय दुल्हन अस्पताल पहुंच गई। राजस्थान की नोहर थाना पुलिस ने बोलेरो चालक अंग्रेज निवासी गांव बरमासर जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में दूल्हे की मौत
जानकारी के मुताबिक, गांव खारियां के शीशपाल भादू पुत्र उदयराम के पुत्र उमेद, भतीजा संदीप पुत्र विनोद कुमार और भांजा जगतपाल पुत्र रामकुमार निवासी गोविंदगढ़ (पंजाब) का रिश्ता किकरालिया (रावतसर) निवासी रामेश्वर की बेटी सुमन, कांता और मनीषा के साथ तय हुआ था। तीनों की शादी 18 जून को हुई। शादी के बाद बारात सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे गांव खारियां और रिसालियांखेड़ा के लिए रवाना हुई।
4 of 5
हादसे में दूल्हे की मौत
करीब 20 किलोमीटर दूर गांव चाइया के पास सुबह तकरीबन पौने आठ बजे एक बोलेरो ने दूल्हे की गाड़ी सहित चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हा जगतपाल (25) निवासी गोबिंदगढ़ व उसका बहनोई संदीप कुमार (40) निवासी डबलीकलां पंजाब और बाराती रघुवीर (30) व सुभाष (25) निवासी रिसालियाखेड़ा की मौत हो गई।
हादसे में अजय निवासी चौटाला, मोहनलाल, सीताराम, बलवंत और सुभाष निवासी रिसालियाखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि जगतपाल की दुल्हन मनीषा को हल्की चोटें आई हैं। राहगीरों ने घायलों को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। सूचना मिलने पर राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों को सौंपा गया।