तीन महीने पहले रिबन कटाई के समय जो दूल्हा सिर पर गोली लगते ही मौत के मुंह में पहुंच गया था, दुल्हन की दुआएं उसे फिर मंडप में ले आईं। देखिए, पूरी रिपोर्ट।
विज्ञापन
2 of 7
गोली लगने से घायल दूल्हे ने ठीक होने के बाद की शादी
- फोटो : अमर उजाला
घटना, 28 अप्रैल को हिसार में हुई थी। चंदूलाल गार्डन के महेंद्र सैनी के बेटे अमन और महाबीर कॉलोनी के दिलबाग सिंह सैनी की बेटी ममता का रिश्ता तय हुआ था। रिबन काटने के दौरान अमन के सिर में गोली जा धंसी थी। अमन स्वस्थ हो गया है। दुल्हन ममता की दुआएं रंग लाईं। इस घटना से दोनों और उनके परिजन जैसे-तैसे उबर गए। अब दोनों एक सादे समारोह में सात फेरे लेकर हमसफर बन गए हैं।
विज्ञापन
3 of 7
गोली लगने से घायल दूल्हे ने ठीक होने के बाद की शादी
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों ने 28 अप्रैल शादी की तारीख निर्धारित की थी। इन परिवारों ने सब्जीमंडी चौक के पास शादी की रस्म पूरी करने का निर्णय किया था। रात नौ बजे दूल्हा अमन दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ढुकाव पर पहुंचा था। वहां रिबन काटने की रस्म होनी थी। कैंची बॉक्स नहीं खुला था। इतने में दूल्हे के एक दोस्त ने पिस्तौल का पिछला हिस्सा कैंची बॉक्स पर खोलने के लिए दे मारा था। अचानक पिस्तौल से चली गोली दूल्हे अमन के सिर के अगले हिस्से में जा धंसी थी।
4 of 7
हिसार में शादी में फायरिंग, दूल्हा घायल
- फोटो : अमर उजाला
इस कारण वह तब फेरे नहीं ले सका था और उसे एक अस्पताल में दाखिल करा दिया गया था, जहां ऑपरेशन कर उसके सिर से गोली निकाल दी थी। अमन उर्फ कर्मजीत का कहना है कि वह हादसा एक बुरे सपने जैसा था। वो उसे भूलना चाहता है। उसने बताया कि इससे बड़ा सदमा और क्या हो सकता है। हालांकि इस बारे में उसे किसी से कोई गिला-शिकवा नहीं है। सिर में गोली धंसने के बावजूद मैं जिंदा बच गया, यह किसी चमत्कार से कम नहीं।
विज्ञापन
5 of 7
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल
- फोटो : अमर उजाला
महाबीर कॉलोनी निवासी एवं एफसी कॉलेज की बीकॉम की छात्रा ममता ने बताया कि उसे हनुमान जी, श्याम बाबा और पीर बाबा पर पूरा भरोसा था। लोगों की दुआएं हमारे काम आईं और अमन बच गए। काफी लोगों ने मेरे पिता से कहा था कि वे लड़की का रिश्ता दूसरी जगह कर दें, जरूरी नहीं कि अमन दिमागी तौर पर ठीक हो, लेकिन हमारे परिवार ने किसी की बात नहीं मानी। मैंने ठान लिया था कि शादी अमन से ही करूंगी।
विज्ञापन
6 of 7
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल
- फोटो : अमर उजाला
ममता ने बताया कि वारदात का पता चलने पर वह बेहोश हो गई थी और 30 घंटे बाद होश आया था। यूं तो दूल्हा अमन उर्फ कर्मजीत स्वस्थ हो गया है, लेकिन उसका इलाज अभी जारी है। उसका एक और ऑपरेशन होना बाकी है। अमन के पिता महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि उसके सिर के जख्म वाले हिस्से की हड्डी निकाली गई है। जख्म पूरी तरह ठीक होने के बाद डॉक्टर उसका एक और ऑपरेशन कर हड्डी लगाएंगे।
हिसार में शादी में चली गोली, दूल्हा घायल
- फोटो : अमर उजाला
गोली चलाने वाला गिरफ्त से दूर: दूल्हे अमन के जिस दोस्त की लापरवाही के कारण यह सब हुआ, पुलिस उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस के अनुसार सोनू इस वारदात के बाद सब्जीमंडी चौक के पास अपने चचेरे भाई रवि भूषण पर भी गोलियां चला चुका है, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।