फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी में भर्ती के दो नियम बदले गए, अब ऐसी होगी चयन प्रक्रिया

Thu, 30 Nov 2017 05:07 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं को झटका देगी ये खबर। दरअसल भर्ती के लिए दो नियमों में बदलाव किया गया है, देखिए अब चयन प्रक्रिया ऐसी होगी।
विज्ञापन

2 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
भर्तियों में अब इंटरव्यू सिस्टम खत्म करने के बाद हरियाणा सरकार अब सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया को भी ऑनलाइन करने जा रही है। सरकार का दावा है कि इस प्रक्रिया के लागू होने से नौकरियों में धांधली पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। सरकार आगामी विधानसभा चुनाव में भ्रष्टाचार खत्म करने संबंधी मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएगी।
विज्ञापन

3 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स
उधर, सूबे में पूर्व सरकार के बदली, भर्ती और धरती घोटाले को आधार बनाकर लगातार कैंपेनिंग कर रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब इस प्रक्रिया को भी अपने कैंपेन में जोड़ेंगे। इसके नए सिस्टम में हर आवेदक का एक बार कोड भी क्रिएट किया जाएगा, जिसे उसके आधार लिंक किया जाएगा। ताकि आवेदक के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति के परीक्षा देने की संभावनाएं भी खत्म हो जाए।

4 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : अमर उजाला
इसके अतिरिक्त इस सिस्टम से पेपर लीक की संभावनाएं भी खत्म होंगी और परीक्षा का आयोजन भी जल्द होगा। इसके बाद इस परीक्षा का परिणाम भी जल्द घोषित हो जाएगा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इस नए सिस्टम को सफल ट्रायल के बाद क्रियान्वित कर दिया गया है। आने वाली अधिकतर चयन परीक्षाएं अब ऑनलाइन ही ली जाएंगी।
विज्ञापन

5 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विभिन्न सरकारी पदों पर चयन के लिए अभी तक ऑफलाइन परीक्षा ओएमआर शीट के आधार पर होती थी। लेकिन अब ऑनलाइन परीक्षा कंप्यूटर बेस होगी। इसके लिए आयोग विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस टेस्ट को लिए जाने की व्यवस्था करवाएगा। अब जिस दिन परीक्षा होगी और अभ्यर्थी कंप्यूटर के सामने होगा, तभी उसके आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर समक्ष प्रश्न पत्र खुलेगा।
विज्ञापन

6 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स
परीक्षा के दो दिन बाद प्रश्न पत्र की आंसर की संबंधित वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। ताकि आवेदक  उसे देख सकें और यदि कोई आपत्ति हो तो तीन दिन में ऑनलाइन ही दर्ज करवा सके। इसके बाद इन आपत्तियों का निदान होगा और फिर ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा में पास आवेदकों की डाक्यूमेंट स्क्रूटनी भी कंप्यूटराइज्ड ही होगी। इसके बाद रिजल्ट घोषित हो जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स
इस नए सिस्टम से ऑनलाइन प्रक्रिया से लेकर डाक्यूमेंट स्क्रूटनी तक काफी समय बचेगा। ये सारी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे, परीक्षा केंद्रों पर फिजिकल जांच-पड़ताल, बायोमैट्रिक अटेंडेंस, जैमर और वीडियोग्राफी की जद में संपन्न होगी।
विज्ञापन

8 of 8
परीक्ष्‍ाा, स्‍टूूडेंट्स - फोटो : amar ujala
यह सिस्टम डिजिटल इंडिया की दिशा में भी हरियाणा की अहम पहल है। इससे सरकारी नौकरियों में गड़बड़ियों की संभावनाएं भी नहीं रहेगी। इस सिस्टम के ट्रायल के दौरान इस परीक्षा में कुछ तकनीकी दिक्कतें पेश आई थीं। इसका समाधान आईटी विशेषज्ञों से करवा लिए गया है।
- एडवोकेट भारत भूषण भारत, चेयरमैन, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें