सेना में भर्ती के लिए हरियाणा के रेवाड़ी स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में दस दिवसीय खुली भर्ती का आयोजन किया जाएगा। यह भर्ती 20 से 30 जुलाई तक चलेगी, जिसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, व चरखी दादरी जिलों के उम्मीदवारों ही भाग ले पाएंगें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रैली मैदान में मैट्रिक व दस जमा दो के मूल प्रमाण पत्रों, बोनाफाइड हरियाणा निवास प्रमाण पत्र की कॉपी, जाति प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
3 of 5
सेना भर्ती रैली
- फोटो : फाइल
एनसीसी धारक मूल प्रमाण साथ लेकर आएंगे। आवेदकों को एनआईओएस व हरियाणा ओपन उम्मीदवार अपने साथ आठवीं व नौवीं कक्षा का स्थानांतरण प्रमाण पत्र साथ में अवश्य लेकर आना होगा।
4 of 5
सेना भर्ती रैली
- फोटो : फाइल फोटो
उम्मीदवार 20 नवीनतम पासपोर्ट साइज की फोटोग्राफ लेकर आएंगे और यह फोटो भी तीन महीने से पुराने फोटो नहीं होने चाहिए। उम्मीदवारों को भर्ती के दौरान अपने सभी मूल दस्तावेज व उनकी दो-दो फोटो कॉपी स्वयं द्वारा हस्ताक्षर करके साथ में लेकर आनी होगी।
इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतिलिपि नहीं होगी उनकों रैली में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। 21 वर्ष से कम उम्मीदवार को अविवाहित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिस पर स्वयं, माता-पिता व सरपंच के हस्ताक्षर होने चाहिए।