हम आपको मिला रहे हैं एक ऐसी लड़की से, जिसके दिमाग के आगे कंप्यूटर की स्पीड कुछ भी नहीं। इसके बारे में जानकार हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 6
गूगल गर्ल ओजस्वी
ये लड़की गूगल ब्वॉय कौटिल्य से भी आगे है और इसकी नॉलेज के बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस बच्ची का नाम है ओजस्वी, जो हरियाण के सोनीपत की रहने वाली है।
विज्ञापन
3 of 6
गूगल गर्ल ओजस्वी
सोनीपत निवासी ठाकुर जोशी व कंचन अधिकारी जोशी की यह बेटी असाधारण प्रतिभा की धनी है। नन्हीं-सी उम्र में उन सभी प्रश्नों का तपाक से उत्तर दे देती है जिनका जवाब देने में अच्छे खासे विशेषज्ञ चकरा जाते हैं।
4 of 6
गूगल गर्ल ओजस्वी
गूगल गुड़िया के नाम से प्रसिद्ध हो चुकी ओजस्वी के असाधारण ज्ञान स्तर पर गूगल ब्वाय कौटिल्य भी हैरानी जता चुका है। खास बात यह है कि ओजस्वी केवल ज्ञान में ही नहीं बल्कि नृत्य, गायन व कला सहित अनेक विधाओं में भी छोटी-सी उम्र से ही खासी पारंगत हो चली है।
विज्ञापन
5 of 6
गूगल गर्ल ओजस्वी
ओजस्वी की मां कंचन अधिकारी जोशी ने बताया कि ओजस्वी 2 साल की थी जब से सभी उसकी नॉलेज को देखकर हैरान हुए थे। राजनीतिक, सामाजिक, ऐतिहासिक ज्ञान के अलावा नन्हीं ओजस्वी को संस्कृत के कई श्लोक व हिंदी और अंग्रेजी की कविताएं कंठस्थ हैं।
ओजस्वी को भारत के सभी राज्यों की राजधानी, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम, दुनिया में सबसे बड़ी सड़क, नदी आदि सभी कुछ याद है। ओजस्वी को सीडी, कम्प्यूटर, एटीएम, लैपटॉप, टैबलेट के बारे में पूरी जानकारी है। बड़े-बड़े राजनीतिज्ञों तक के नाम ओजस्वी को याद हैं।