फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा झटकाः RBI में नहीं जमा करा पाएंगे पुराने नोट, देखिए नई गाइडलाइन

Thu, 05 Jan 2017 09:36 AM IST
अमरीश शर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
बैंक के बाहर लाइन
नया साल शुरू होते ही नोटबंदी झेल रहे लोगों को दिया गया बड़ा झटका। अब आरबीआई में पुराने नोट जमा नहीं करा पाएंगे। जानिए क्या है मामला?
विज्ञापन

2 of 5
बैंक के बाहर लाइन
पुराने नोट बदलवाने को लेकर आरबीआई ने 31 दिसंबर 2016 को नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत अब देश भर के सिर्फ पांच आरबीआई कार्यालयों में ही पुराने नोट बदलवाए जा सकेंगे। इस नए नोटिफिकेशन ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक के बाहर लाइन
आरबीआई के अनुसार, पुराने नोट अब दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और नागपुर के आरबीआई कार्यालयों में ही नोट बदले जाएंगे। यहां भी केवल एनआरआई और 9 नवंबर से 31 दिसंबर तक विदेश गए भारतीय नागरिकों के ही नोट बदले जाएंगे।

4 of 5
बैंक के बाहर लाइन
मामला तब सामने आया, जब चंडीगढ़ के कई लोग नोट बदलवाने के लिए सोमवार को सेक्टर-17 स्थित आरबीआई के रीजनल आफिस पहुंचे। यहां उन्हें गेट से ही खाली हाथ लौटना पड़ा, क्योंकि बैंक की ओर से गेट पर ही आरबीआई की ओर से जारी नोटिफिकेशन से जुड़ा नोट लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक के बाहर लाइन
वहीं बैंक अधिकारियों ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि वह केवल सरकारी आदेशों का पालन कर रहे हैं। हैरानी की बात है कि चंडीगढ़ जैसी स्मार्ट सिटी को यह सुविधा नहीं दी गई, जबकि नागपुर को चंडीगढ़ से ज्यादा तवज्जो का कारण वहां आरएसएस संघ का मुख्यालय होना भी माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें