फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोलो मौसी ने उगले राम रहीम और हनीप्रीत के कई राज, कबूलनामा पढ़ेंगे तो यकीं न होगा

Sat, 31 Mar 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
गोलो मौसी ने सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम और उसकी 'चहेती' हनीप्रीत के कई राज उगले हैं, जिन्हें जानकर पुलिस भी हैरान है।
विज्ञापन

2 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
सिरसा सदर थाना पुलिस ने डेरा प्रकरण मामले में गिरफ्तार की गई गोलो मौसी व गुरलीन को रिमांड अवधि पूरी होने पर वीरवार दोपहर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत के तहत जेल भेज दिया है। दो दिन के रिमांड में सदर पुलिस गोलो मौसी को डेरा सच्चा सौदा लेकर गई।
विज्ञापन

3 of 8
Ram Rahim
यहां पर गोलो मौसी ने पुलिस को उन रास्तों की निशानदेही करवाई जहां से 25 अगस्त 2017 को हिंसा के दौरान डेरा सच्चा सौदा से सामान बाहर ले जाया गया था। एक लाख इनामी गोलो मौसी ने पूछताछ में पुलिस को एक बार फिर से बताया कि उसने हनीप्रीत इंसां के कहने पर 17 अगस्त से लेकर 24 अगस्त 2017 तक डेरा सच्चा सौदा में अनुयायियों को भड़काऊ भाषण दिए।

4 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
और उनसे कहा कि अगर गुरुजी के खिलाफ सीबीआई कोर्ट का फैसला आता है तो किसी ने चुपचाप नहीं बैठना है, चाहे जान भी देनी पड़े। सदर थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि गोलो मौसी व गुरलीन से कड़ी पूछताछ के बाद वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से गिरफ्तार करके लाया गया था। कोर्ट ने दोनों को फिर से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

5 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
वहीं जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के एक 'करीबी' आदित्य इंसांका सुराग देने वाले शख्स को पांच लाख कर इनाम दिया जाएगा। आदित्य इंसां के आत्म समर्पण की संभावना को लेकर पुलिस प्रशासन ने उसे पहले ही गिरफ्तार करनी की तैयारी शुरू कर दी है। पंचकूला एसआईटी के सिरसा में डेरा डालने के बाद सिरसा पुलिस की ओर से उसे गिरफ्तार करने के लिए जनता से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

6 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
वीरवार को सिरसा पुलिस की ने आम जनता से सहयोग मांगते हुए अपील की गई कि डेरा विवाद के संबंध में आमजन के पास किसी प्रकार की सूचना, वीडियो, ऑडियो व फोटो इत्यादि है तो जिला पुलिस के अधिकारियों के मोबाइल नंबर व व्हाट्सएप पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन

7 of 8
राम रहीम के साथ हनीप्रीत
आमजन किसी प्रकार की सूचना पुलिस अधीक्षक सिमरदीप सिंह के मोबाइल नंबर 8814011600, इस प्रकरण के संबंध में गठित एसआईटी के इंचार्ज डीएसपी किशोरी लाल के मोबाइल नंबर 8814011605, शहर थाना प्रभारी अमित बैनीवाल के मोबाइल नंबर 8814011607, सदर थाना प्रभारी विनोद काजल के मोबाइल नंबर 8814011608 पर दें सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
Ram Rahim - फोटो : File Photo
पांच लाख रुपए का रखा गया है इनाम
आदित्य इंसां पर प्रदेश पुलिस की ओर से पांच लाख रुपये इनाम घोषित किया हुआ है। उसके खास करीबी लोगों ने संभावना जताई है कि वो किसी भी समय आत्मसमर्पण कर सकता है। प्रदेश की पुलिस चाहती है कि उसके आत्मसमर्पण करने से पहले ही उसे गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो पुलिस की काफी किरकरी होगी। बता दें कि आदित्य इंसां 25 अगस्त 2017 को पंचकूला व सिरसा में हुई हिंसा के बाद से लापता है। पूरे स्टेट की पुलिस उसे तलाशने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें