फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरियड्स को लेकर भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना जिंदगी बरबाद समझो

Tue, 26 Dec 2017 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
periods
लड़किया ध्यान दें, अगर माहवारी के दौरान ये सभी लक्षण नजर आएं तो बिल्कुल भी शर्म न करें, वरना जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। खबर पढ़ें और संभल जाएं।
विज्ञापन

2 of 7
periods - फोटो : सोशल मीड‌िया
पीजीआई चंडीगढ़ में एंडोक्राइनोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से दो दिवसीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें ओवरी और टेस्टिस से जुड़ी बीमारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान डॉ. रमा वालिया ने कहा कि यदि आठ साल की उम्र से पहले किसी लड़की के पीरियड आ जाए तो तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। अनदेखी की तो हाइट छोटी रह जाएगी।
विज्ञापन

3 of 7
periods
डॉ. रमा वालिया ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो आमतौर पर बच्चों को पेरेंट्स 14 साल की उम्र के बाद लाते हैं, इस उम्र में कुछ नहीं कर सकते। जबकि थोड़ी उम्र में ही दवाइयों की मदद से इसे ठीक किया जा सकता है। इसी तरह से किसी युवती में पीरियड देरी से आ रहे हैं या कुछ और समस्या जैसे कि चेहरे पर बाल का आना। इन्हें भी दवाओं की माध्यम से ठीक किया जा सकता है।

4 of 7
periods
डॉ. रमा वालिया ने बताया कि पीसीओडी(पालीसिस्टिक ओवरी डिजीज), पीसीओडी बीमारी खासतौर पर यंग लड़कियों में आती है। इसमें पीरियड अनियंत्रित हो जाते हैं। चेहरे पर बाल आते हैं। ये बीमारी मोटापे से जुड़ी होती है। ओवेरी में फीमेल हार्मोन के बजाए मेल हार्मोन बनने लगते हैं। इस बीमारी की अनेदखी भी समस्या का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

5 of 7
periods - फोटो : Daily Mail
कुछ महिलाओं का मानना होता है कि उनके पीरियड सही से नहीं आ रहे हैं, इसलिए उनका वजन बढ़ रहा है, जबकि होता है उल्टा। वजन होने के कारण उनके पीरियड नहीं आते। यदि इसे ठीक नहीं किया गया तो भविष्य में डायबिटीज होने की संभावना रहती है और मां बनना भी मुश्किल होता है। इसकी पहचान होते ही सीधे एंडोक्राइनोलाजी डिपार्टमेंट में पहुंचे और इलाज करवाएं।
विज्ञापन

6 of 7
periods pain
माहवारी के दौरान लड़कियां एक्सरसाइज करने से बचें। इससे पेट में दर्द और ज्यादा ब्लीडिंग होने लगती है। माहवारी में हाइजीन रहना बहुत जरूरी होता है। हो सके तो सैनेटरी नैपकिन तो हर 3 से 4 घंटे में बदले नहीं तो बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीरियड्स के दौरान शरीर को विटामिन और मिनरल्स की ज्यादा आवश्यकता होती है। ऐसे में फास्ट रखना सेहत पर भारी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
periods
पीरियड्स के दौरान लड़कियों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो फिजिकल रिलेशनशिप इस दौरान न बनाए। ऐसा करने से न केवल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है बल्कि दर्द भी ज्यादा होता है। इस दौरान कम से कम 8 घंटे की नींद लेना बॉडी के लिए जरूरी होता है। कम घंटों की नींद से सिर में दर्द के साथ-साथ बॉडी पेन जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें