फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देंगी 'लेडी सिंघम', ले रहीं हाड़तोड़ ट्रेनिंग

Mon, 13 Nov 2017 09:24 AM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बीएसएफ में लड़कियां
देश के दुश्मनों की अब खैर नहीं होगी, क्योंकि उन्हें सब सिखाने के लिए आ रही हैं 'लेडी सिंघम'। फिलहाल उनकी हाड़तोड़ ट्रेनिंग चल रही है, देखिए।
विज्ञापन

2 of 6
बीएसएफ में लड़कियां
पाकिस्तान और बांग्लादेश बार्डर की सुरक्षा में जुटी बीएसएफ (बार्डर सिक्योरिटी फोर्स) की महिला विंग अब और मजबूत होगी। 567 और बेटियां बीएसएफ में शामिल होकर सरहद सुरक्षा की कमान संभालेंगी। बीएसएफ ने इन 567 बेटियों की नियुक्ति प्रक्रिया की जरूरी औपचारिकताएं अप्रैल 2017 तक निपटा ली थी। लेकिन नियुक्ति के बाद अभी ये महिला जवान बीएसएफ की वेस्टर्न कमांड के अंतर्गत पंजाब में 44 हफ्ते की हार्ड ट्रेनिंग ले रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बीएसएफ में लड़कियां
ट्रेनिंग के बाद इन महिला जवानों को सरहदों पर तैनाती दी जाएगी। इन महिला जवानों को मोर्टार,  इनसास राइफल, पिस्टल व अन्य हथियार चलाना सिखाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ में लगभग दस साल पहले ही महिला जवानों की रिक्रूटमेंट प्रक्रिया शुरू की गई थी और आज महिला जवानों की संख्या तीन हजार के करीब है। लेकिन अब बीएसएफ की महिला विंग में और जवानों का इजाफा होने वाला है।

4 of 6
बीएसएफ में लड़कियां
कश्मीर से गुजरात तक सीमाओं पर तैनात है महिला जवान
जम्मू एवं कश्मीर से लेकर गुजरात तक 2663 कि.मी. पाकिस्तान बार्डर पर बीएसएफ तैनात है। इसमें 285 कि.मी. लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) भी शामिल है। यहां पुरुष जवानों के साथ-साथ महिला जवान भी तैनात हैं। पंजाब, राजस्थान व गुजरात के मैदानी इलाकों के साथ-साथ कश्मीर के कुछ संवेदनशील बार्डर एरिया पर भी बीएसएफ की महिला जवान आज पूरे जज्बे से ड्यूटी कर रही हैं। अब बीएसएफ में नई शामिल होने वाली 567 और महिला जवानों को पाकिस्तान बार्डर पर ही नियुक्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
बीएसएफ में लड़कियां
महिला होने के नाते ड्यूटी में कोई ढील नहीं
धीरे-धीरे बीएसएफ की महिला विंग भले ही मजबूत हो रही है, लेकिन महिला होने के नाते महिला जवानों की ड्यूटी में किसी प्रकार की ढील नहीं रहेगी। बीएसएफ सूत्रों के अनुसार बीएसएफ की सभी बटालियन को निर्देश है कि बीएसएफ की महिला जवान उसी प्रकार और उन्ही परिस्थितियों में हार्ड ड्यूटी करेंगी, जिस तरह से पुरुष जवान अपनी ड्यूटी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएसएफ में लड़कियां
सुरक्षा, सुविधाओं का रहेगा खास ख्याल
सभी बीएसएफ बटालियन के आला अफसरों को ये भी निर्देश दिए गए हैं कि बीएसएफ में तैनात महिला जवानों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए खास ख्याल रखा जाए। उनके लिए अलग बैरकें, अलग कैंप, अलग चैंजिंग रूम, अलग टॉयलट्स, अलग मैस इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश हैं। बीएसएफ वेस्टर्न कमांड के आईजी अभिनव कुमार कहते हैं कि बीएसएफ में महिला जवान की नियुक्तियां गर्व की बात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें