सोनू सूद, सोहेल खान, बॉबी देओल क्रिकेट खेलने मैदान
में उतरे तो उन्हें देखने के लिए चंडीगढ़ के स्टेडियम में सुंदरियों का
'सागर' उमड़ पड़ा।
विज्ञापन
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
2 of 9
शहर भर के लोग अपने चहेते सितारों को मैदान में चौके-छक्के मारते हुए देखने के लिए पहुंचे। 80 फीसदी मैदान दर्शकों से खचाखच भरा पड़ा था।
विज्ञापन
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
3 of 9
वैसे तो मैदान पर कोई पेशेवर क्रिकेटर नहीं थे, फिर भी हर चौके-छक्के पर दर्शकों की तालियां बजती रहीं। इस बीच नवराज हंस ने अन्ना यानी सुनील शेट्टी को लगातार तीन छक्के जड़े तो उनके चेहरे की हवाइयां उड़ गईं। हालांकि कुछ अन्य सेलिब्रिटी के फील्डिंग के तरीके पर दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक सके।
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
4 of 9
नवराज हंस की शतकीय पारी भी ‘पंजाब दे शेर’ टीम को जीत नहीं दिला सकी और मुंबई हीरोज ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
5 of 9
चंडीगढ़ सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार को सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (सीसीएल) के हुए मुकाबले में मुंबई हीरोज टीम ने तीन विकेट खोकर 17 ओवर में ही जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य पूरा कर लिया।
विज्ञापन
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
6 of 9
अपूर्वा लखिया ने अंत में छक्का जड़कर 70 रनों की विजेता पारी खेली और मुंबई हीरोज का स्कोर 195 पर पहुंच गया। मुंबई हीरोज ने टॉस जीतकर ‘पंजाब दे शेर’ को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
विज्ञापन
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
7 of 9
पंजाब ने 20 ओवर में चार विकेट पर 191 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच पंजाब से नवराज हंस और गुलजार चहल ने पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़कर ठोस शुरुआत की। बीच-बीच में मुंबई का क्षेत्ररक्षण ढीला ढाला रहा।
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
8 of 9
एक छोर पर नवराज हंस शॉट खेलकर स्टार अभिनेताओं से सजी मुंबई को बॉल के पीछे खूब दौड़ाया। नवराज की 122 रनों की शतकीय पारी में छह चौके और 13 छक्के शामिल रहे।
देखिए, सेलिब्रिटीज के मैच में सुंदरियों का 'सागर'
9 of 9
नवराज हंस ने 53 गेदों का सामना कर इतना बड़ा स्कोर बनाया। सन्नी दुलगज ने नवराज को बोल्ड किया। उनके अलावा कप्तान सोनू सूद ने तीन चौके और दो छक्कों की मदद से 27 रनों की पारी खेली।