फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video Viral: बीच सड़क लड़की करती रही कुछ ऐसा, खुले रह गए लोगों के मुंह

Mon, 08 May 2017 09:35 AM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
बीच सड़क हजारों लोगों के सामने लड़की ने ऐसा काम कर दिया, देखकर उनके मुंह खुले रह गए। लोगों ने सोचा भी नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 8
bike stunt
शनिवार को चंडीगढ़ की सड़कों पर अनोखा नजारा देखने को मिला। जन मार्ग पर बीचोबीच बिना हैंडल पकड़े बाइक पर फर्राटा भरती ‘स्टंट क्वीन’ ने ट्रैफिक पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। सोशल मीडिया में वायरल हुए 33 सेकेंड के वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। मामला सीनियर अफसरों तक पहुंचने के बाद अब इस विदेशी स्टंट क्वीन की तलाश शुरू हो गई है।

 
विज्ञापन

3 of 8
bike stunt
असल में चंडीगढ़ की सड़कों पर ऐसा नजारा कोई नई बात नहीं है। यहां युवा बाइक पर स्टंट करते अक्सर नजर आ ही जाते हैं। पुलिस समय समय पर इनके खिलाफ कार्रवाई के दावे भी करती है लेकिन इसके बावजूद ऐसे नजारों में कोई कमी नहीं आती। ताजा वायरल वीडियो में भी विदेशी युवती बीच सड़क पर हैंडल छोड़कर हवा में हाथ उठाए खड़ी है।

4 of 8
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
कुछ युवक वीडियो बनाते हैं तो बेपरवाह होकर वह बाइक की सीट पर पीछे की लेट जाती है।  इसके बाद तेजी से बाइक दौड़ाते हुए शहर की सड़कों पर गायब हो जाती है। वायरल वीडियो में युवती जिस सड़क पर स्टंट करती नजर आ रही है, वह शहर की वीवीआईपी सड़कों में से एक है। यह हाईकोर्ट से मटका चौक की सड़क है। इस सड़क पर सुबह से शाम तक पीसीआर और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पूरी तैनाती होती है।
विज्ञापन

5 of 8
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
यह सड़क सेक्टर-17 की ओर से निकल 9 सेक्टर से होती हुई पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट, सचिवालय और सुखना लेक की ओर जाती है। बता दें कि चंडीगढ़ की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर कई जानलेवा हादसे हुए हैं। सिर्फ अप्रैल 2017 की बात करें तो अलग-अलग स्थानों पर रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव और रेड लाइट जंप करके 10 जानलेवा हादसे हुए हैं।
विज्ञापन

6 of 8
चंडीगढ़ की सड़कों पर बाइक पर स्टंट करती लड़की
वायरल वीडियो में दिखने वाली विदेशी युवती द्वारा किए अफेंस में रेड लाइट जंप के एक वर्ष में ट्रैफिक पुलिस ने 926, ड्राइविंग के समय मोबाइल पर बात करने के अफेंस में 458, खतरनाक ड्राइविंग के 175 और ओवर स्पीड ड्राइविंग के 860 चालान किए हैं। ऐसे में अगर युवती के साथ कोई हादसा हो जाता तो किसी​ जिम्मेवारी होती।
विज्ञापन

7 of 8
bike stunt
हम वायरल वीडियो की जांच करवा रहे हैं, वीडियो सही पाए जाने के बाद विदेशी युवती और बाइक की तलाश की जाएगी। ट्रैफिक नियमों को तोड़ना बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
- रवि कुमार, एसएसपी ट्रैफिक चंडीगढ़
विज्ञापन

8 of 8
bike stunt
यहां देखिए वीडियो

https://www.facebook.com/kuldeep.shukla.16503
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें