फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

Fri, 15 May 2015 07:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
1 of 9
डकैती के मामले में जींद जेल से कोर्ट में पेशी पर लाए हिस्ट्रीशीटर संदीप उर्फ बच्ची को पुलिस कस्टडी में ही गोलियों से भून डाला। उसे पेशी पर लेकर आए एएसआई गुलबीर के हाथ पर भी गोली लगी है, इससे वे गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

2 of 9
इसके बावजूद एक हमलावार को उन्होंने मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हमलावरों ने संदीप उर्फ बच्ची को तीन गोली मारी, जिससे वह मौके पर ही ढेर हो गया। घायल एएसआई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

3 of 9
हमला करने वाले विनोद काना उर्फ पानू गैंग के सदस्य बताए गए हैं। पकड़े गए हमलावर की पहचान बालसमंद निवासी साजिद खान के रूप में हुई है, जबकि उसी के गांव का अरविंद पंडित भाग गया। पूछताछ में उसने बताया कि बुधवार शाम बरवाला में उसने सतीश हलवाई की हत्या की थी। इस वारदात में उनका एक और साथी मोनू लितानी भी शामिल था।

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

4 of 9
घटना के तत्काल बाद एसपी सतेंद्र गुप्ता मौके पर पहुंचे। एएसआई गुलबीर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने उनके बयान पर साजिद खान और अरविंद के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

5 of 9
हिसार पुलिस बरवाला में 24 जून 2014 को हुए डकैती के एक मामले में संदीप उर्फ बच्ची को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल जैन की अदालत में कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी। जींद जेल में वह जुलाना के एक मर्डर केस में बंद था। कोर्ट में बृहस्पतिवार को इस केस से संबंधित चार्जशीट पेश करनी थी, जिस पर दोनों पक्षों के वकीलों की बहस होनी थी।
विज्ञापन

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

6 of 9
बख्शीखाने से पुलिस संदीप को कोर्ट में ले गई, लेकिन उसका वकील एडवोकेट राजेश शर्मा किसी दूसरे केस की पैरवी में लेट हो गया। ऐसे पुलिस इंतजार के बाद संदीप को वापस बख्शी खाने में लेकर जाने लगी। उसके आगे एएसआई गुलबीर चल रहे थ और दो अन्य जवान उसे पकड़े हुए थे। अचानक पीछे से एक युवक आया और संदीप की पीठ से गन सटाकर फायर कर दिया।
विज्ञापन

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

7 of 9
गोली चलने की आवाज सुनकर एएसआई गुलबीर ने पीछे मुड़कर देखा तो साजिद खान ने दो फायर और कर दिए। इनमें से एक गोली संदीप को हल्की सी छू कर निकल गई जबकि दूसरी उसकी कनपटी पर लगी। इसके बाद हमलावर भागने लगा तो एएसआई गुलबीर ने उसके गले पर हाथ डालकर दबोच लिया।

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

8 of 9
उसके हाथ में गन थी, उसने उसका ट्रिगर दबा दिया गोली एएसआई की बाजू पर कोहनी से नीचे जा लगी। वे घायल हो गए, लेकिन उन्होंने साजिद को नहीं छोड़ा। तब तक दूसरे जवान और आसपास खड़े लोगों ने उसे दबोच लिया और वहीं जमकर धुनाई कर डाली। इस बीच मौका पाकर साजिद का साथी अरविंद पंडित भाग निकला। तीन गोली लगने से संदीप की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कोर्ट में गैंगवार: कुख्यात बदमाश को गोलियों से भूना, तस्वीरें

9 of 9
पुलिस पूछताछ में साजिद ने बताया कि संदीप उर्फ बच्ची की हत्या उन्होंने विनोद पानू उर्फ काना के कहने पर की है। वह अजीत थुराना का गुर्गा था। अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर भादरा (राजस्थान)में पप्पू हलवाई को गोली मारी थी। साजिद खान भादरा जेल से भगौड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें