गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के हत्यारों की जितनी तलाश पुलिस को है, उससे कहीं ज्यादा उसके साथियों को है।
विज्ञापन
PICS: 'गैंगस्टर सुक्खा, तेरे हत्यारे जिंदा नहीं रहेंगे'
2 of 6
गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के हत्यारों की जितनी तलाश पुलिस को है, उससे कहीं ज्यादा उसके साथियों को है। देहात पुलिस ने गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये सुक्खा की हत्या का बदला लेने की तैयारी कर रहे थे। उनसे पांच पिस्तौल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
PICS: 'गैंगस्टर सुक्खा, तेरे हत्यारे जिंदा नहीं रहेंगे'
3 of 6
ये हथियार मेरठ से आशीष नाम के व्यक्ति मंगवाए गए थे। एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह, सीआईए इंस्पेक्टर अंग्रेज सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान सफेद रंग की सफारी और काले रंग की वैगनआर को रोककर तलाशी ली गई।
PICS: 'गैंगस्टर सुक्खा, तेरे हत्यारे जिंदा नहीं रहेंगे'
4 of 6
गाड़ी में जगशेर सिंह शैरी निवासी फगवाड़ा (कपूरथला), पंचमनूर सिंह निवासी फगवाड़ा गेट जालंधर, साहिलप्रीत सिंह निवासी हंसावाला तरनतारन सवार थे। उनके पास से पुलिस ने पांच पिस्तौल बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों के दो साथियों राजिंदरपाल सिंह जोगा और रजविंदर सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
PICS: 'गैंगस्टर सुक्खा, तेरे हत्यारे जिंदा नहीं रहेंगे'
5 of 6
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जगशेर शैरी अभी नाबालिग है। एसपी डिटेक्टिव ने बताया कि सुक्खा काहलवां का आठ सदस्यीय गिरोह हथियार लेकर सुक्खा के हत्यारों की तलाश कर रहे थे। 21 जनवरी को सुक्खा काहलवां की पुलिस कस्टडी में हत्या के दिन भी उसके ये साथी पुलिस गाड़ी के पीछे काले रंग की वैगनआर और सफारी में सवार थे।
PICS: 'गैंगस्टर सुक्खा, तेरे हत्यारे जिंदा नहीं रहेंगे'
6 of 6
वे सुक्खा को छुड़ाने के लिए मौके की तलाश में थे लेकिन वैगनआर में खराबी आने के कारण वे पीछे रह गए। एसपी डिटेक्टिव खख ने बताया कि सुक्खा काहलवां ने जेल में रहते हुए ही अपना गिरोह बनाया था। सुक्खा ने यह गिरोह सिर्फ अपनी रेकी करवाने के लिए तैयार किया था ताकि उसे छुड़वाया जा सके।