फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पोस्टमार्टम में सामने आया गैंगस्टर रॉकी के मर्डर का असली सच

Wed, 04 May 2016 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
1 of 7
पंजाब के गैंगस्‍टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में गैंगवार में मारे गए पंजाब के नेता जसविंद्र सिंह उर्फ रॉकी की मौत का असली सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ गया है। 

2 of 7
पंजाब के गैंगस्टर जसविंद्र सिंह रॉकी का मर्डर - फोटो : अमर उजाला
शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (आईजीएमसी) में बीते दिन हुए पोस्टमार्टम में स्पष्ट हो गया कि रॉकी के माथे पर नजदीक से गोली मारी गई जो आरपार हो गई। इसी से रॉकी की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया है कि रॉकी को कातिलों ने तसल्ली से अपने निशाने पर लिया। गाड़ी में इतना सटीक निशाना लगाना किसी शॉर्प शूटर का ही काम हो सकता है। 

3 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश ने कहा कि काफी करीब से माथे पर मारी गई गोली मौत की वजह बनी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर, रॉकी के करीबी मीडिया से बात करने से बचते रहे। आईजीएमसी गेट के बाहर पीबी नंबर की स्कारपियो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें जसविंद्र के पहचान के लोग थे। गाड़ी के शीशे काले थे, जिनमें से अंदर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। हालांकि, शिमला पुलिस की क्यूआरटी की टीम भी गेट पर मौजूद रही।

4 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य - फोटो : अमर उजाला
रॉकी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने वाले दोनों शूटरों की शिनाख्त हो गई है। पीजीआई में उपचाराधीन रॉकी के ड्राइवर व रिश्तेदार परम पाल पाली ने दोनों शूटरों को पहचानने का दावा किया है। पाली ने हिमाचल पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह शूटरों को पहचानता है। पिस्टल से गोली दागने वाला जयपाल गैंग का मुख्य गैंगस्टर खुद जयपाल और उसके साथ तीर्थ था। पुलिस के मुताबिक पूरा गैंग अंडरग्राउंड है। उनके पास लोकेशन के पुख्ता सुबूत है।

5 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य - फोटो : अमर उजाला
उधर, पुलिस ने आगामी छानबीन करते हुए टोल प्लाजा से सीसीटीवी फुटेज में भी दोनों शूटरों का मिलान कर लिया है। पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। तीन टीमों में से दो पंजाब और एक हरियाणा के लिए तैयार हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जयपाल का गिरोह हरियाणा से भी ऑपरेट करता है। पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का दोबारा दौरा किया। इस दौरान फोरलेन कार्य में लगे मजदूरों ने जयपाल और उसके साथी तीर्थ को पहचान लिया है। 
विज्ञापन

6 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य
पुलिस के मुताबिक फेसबुक (एफबी) पर जसविंद्र ने लास्ट फोटो सोलन में अपलोड की है। सोलन में मेहमाननवाजी करने वाले से भी पूछताछ में बताया जा रहा है कि सोलन में जसविंद्र एक कारोबारी के पास ठहरा था। पुलिस इस लिंक को तलाशने में भी जुटी हुई है। चंडीगढ़ में शुक्रवार को दाह संस्कार के बाद रॉकी और उसके रिश्तेदार सोलन में ठहरने आए थे। शनिवार सुबह शूटरों ने टिंबर ट्रेल के पास घात लगाकर गोलियां बरसा दीं, जिससे रॉकी की अस्पताल लाते वक्त मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

7 of 7
पंजाब के गैंगस्टर व आजाद नेता रॉकी की हत्य - फोटो : अमर उजाला
डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि दोनों शूटरों की शिनाख्त कर ली गई है। गाड़ी के चालक परम पाल पाली और घटनास्थल के आसपास काम करने वाले श्रमिकों ने जयपाल गैंग के मुख्य सरगना जयपाल और तीर्थ की शिनाख्त कर ली है। अभी पूरी गैंग अंडरग्राउंड है। इनकी लोकेशन के पुख्ता सुबूत पुलिस के पास हैं। पंजाब और हरियाणा पुलिस के साथ सूचना साझा की जा रही है। जल्द ही शूटर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Next
AU ऐप में पढ़ें