फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anmol Bishnoi: अमेरिका में आतंकी सिंडिकेट चला रहा था अनमोल, मूसेवाला का मर्डर और लॉरेंस ने बनाया था ये प्लान

Thu, 20 Nov 2025 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया। बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद बुधवार को दिल्ली लाया गया।
विज्ञापन
1 of 10
अनमोल बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
अमेरिका से भारत लाए गए गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई का नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने रिमांड हासिल कर लिया है। अब पंजाब पुलिस ने भी पूछताछ के लिए अनमोल को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एनआईए के अनुसार अमेरिका में बैठकर अनमोल देश में आतंकी सिंडिकेड चला रहा था। पंजाब पुलिस ने अनमोल को ट्रेस करने में अहम भूमिका निभाई है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने वर्ष 2022 में खुलासा किया था कि अनमोल फर्जी पासपोर्ट के साथ देश से फरार हो गया है। वह केन्या व अन्य देशों से होते हुए अमेरिका पहुंचा था।
विज्ञापन

2 of 10
अनमोल बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के अनुसार पुलिस को पता लगा था कि अनमोल ने भानु प्रताप के नाम से फर्जी पासपोर्ट प्राप्त किया था। उसके भाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसवाला की हत्या से पहले उसको देश से निकालने की योजना बनाई थी ताकि वह किसी भी तरह की पुलिस कार्रवाई से बच सके। केस की चार्जशीट में भी हत्या की योजना में उसका नाम शामिल किया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 10
सलमान खान, एआईए ने अनमोल बिश्नोई को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को अनमोल के दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही एनआईए ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पंजाब पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, अनमोल पर पहला मामला वर्ष 2012 में दर्ज हुआ था।

4 of 10
सलमान खान-अनमोल बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब के अबोहर में हमले, मारपीट और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस वक्त अनमोल पर पूरे देश में 22 मामले दर्ज हैं जिसमें हत्या, टारगेट किलिंग, फिरौती, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न केस शामिल हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
अनमोल बिश्नोई को एनआईए ने गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala
गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई भारत लाया गया, एनआईए ने किया गिरफ्तार
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में वांछित गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने भारत पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया। बिश्नोई को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद बुधवार को दिल्ली लाया गया। एनआईए ने उसे विशेष अदालत में पेश किया, जहां से 11 दिन की हिरासत में भेज दिया गया।
 
विज्ञापन

6 of 10
अनमोल बिश्नोई - फोटो : पीटीआई
अनमोल पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या और पिछले साल अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के घर पर गोलीबारी में भी वांछित है। एनआईए ने अनमोल को कड़ी सुरक्षा में शाम पांच बजे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। विशेष जज प्रशांत शर्मा के समक्ष एजेंसी ने 15 दिन की हिरासत मांगी थी। 
 
विज्ञापन

7 of 10
एनआईए - फोटो : ANI
एनआईए ने कहा, वह सिंडिकेट की कार्यप्रणाली, धन के स्रोत, लोगों की संलिप्तता और सिंडिकेट संचालन का पता लगाने के लिए अनमोल से पूछताछ करना चाहती है। विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) राहुल त्यागी ने बताया, अनमोल को अब 29 नवंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 
 

8 of 10
एनआईए - फोटो : पीटीआई
वह आतंकी-गैंगस्टर गिरोह का अहम गुर्गा है। उसके पास बेहद अहम जानकारियों है। यह पता लगाने की कोशिश होगी कि वह भारत से कैसे भागा। प्रत्यर्पण के लिए अनमोल को मंगलवार को अमेरिका से निकाल दिया गया था।

9 of 10
एनआईए। - फोटो : ANI
अमेरिकी पुलिस ने हिरासत में लिया था
अमेरिकी पुलिस ने पिछले साल नवंबर में अनमोल बिश्नोई को हिरासत में लिया था। 2022 से फरार, अमेरिका में रह रहा अनमोल जेल में बंद भाई लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंकी-सिंडिकेट का गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है।

 
विज्ञापन

10 of 10
अनमोल बिश्नोई - फोटो : ANI
एनआईए ने अनमोल के खिलाफ मार्च, 2023 में आरोपपत्र दाखिल किया था। जांच में पता चला था कि उसने 2020-2023 के दौरान देश में विभिन्न आतंकी कृत्यों को अंजाम देने में नामित आतंकी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई की सक्रिय रूप से मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें