फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइड इन साड़ी: जब चंडीगढ़ की सड़कों पर साड़ी पहन साइकिल पर निकली महिलाएं, देखने वाले देखते रह गए

Sun, 16 Nov 2025 01:18 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में रविवार को साइकिलिंग ग्रुप की महिलाओं ने साइकिल रैली निकाली। बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं साड़ी पहनकर साइकिलिंग करते नजर आईं। देखिए ये तस्वीरें...
विज्ञापन
1 of 7
रन इन साड़ी में शामिल महिलाएं। - फोटो : अजय वर्मा
चंडीगढ़ में रविवार को साइकिलिंग ग्रुप की महिलाओं ने साइकिल रैली निकाली। बड़ी संख्या में शहर की महिलाएं साड़ी पहनकर साइकिलिंग करते नजर आईं। सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस पार्क से यह साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली को राइड इन साड़ी का नाम दिया गया था। 
विज्ञापन

2 of 7
साड़ी पहन साइकिलिंग करती महिलाएं। - फोटो : अजय वर्मा
रैली में अलग-अलग प्रोफेशन की महिलाएं शामिल हुई। इनमें शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त महिलाएं भी थी। खास बात यह थी कि महिलाओं के साथ कुछ छोटी बच्चियां भी रैली में शामिल हुईं। बच्चियों ने भी साड़ी पहनी थी। 
विज्ञापन

3 of 7
राइड इन साड़ी में शामिल शहर की महिलाएं। - फोटो : अजय वर्मा
यह रैली शहर के विभिन्न सेक्टरों से होकर गुजरी। जहां जहां से भी यह राइड निकली वहां लोग महिलाओं को देखते रह गए। महिलाओं ने साइकिलिंग कर फिटनेस का संदेश दिया। 

4 of 7
राइड इन साड़ी के दौरान सेल्फी लेती महिलाएं। - फोटो : अजय वर्मा
ग्रुप की संस्थापक डॉ. सुनयना बंसल ने बता कि इस राइड के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि साड़ी में भी साइकिलिंग संभव है। साथ ही यह उद्देश्य भी है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं अपने काम पर जाते हुए साइकिल का इस्तेमाल करें। राइड इन साड़ी उन लोगों के लिए भी जवाब है जोकि अकसर कह देते हैं कि यह परिधान पहनकर कैसे साइकिलिंग करें।
विज्ञापन

5 of 7
बच्ची से हात मिलाती महिला। - फोटो : अजय वर्मा
उन्होंने कहा अगर हम साइकिलिंग करते हुए अपने काम पर जाएं तो शारीरिक फिटनेस तो होगी ही साथ ही साथ मानसिक फिटनेस भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन

6 of 7
साड़ी पहन साइकिलिंग करती बच्चियां। - फोटो : अजय वर्मा
इस मकसद से आज साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में शहर की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया और फिटनेस का संदेश दिया। सेक्टर-36 फ्रेगरेंस पार्क से शुरू हुई साइकिल राइड सुखना लेकर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्ची का हेलमेट बांधती महिला। - फोटो : अजय वर्मा
महिलाओं की राइड इन साइकिल के दौरान सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया। क्योंकि जो भी महिलाएं साइकिल रैली में शामिल हुई उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से राइड के दौरान हेलमेट भी पहना था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें