गुरदासपुर के दीनानगर में आतंकियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए एसपी बलजीत सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
2 of 10
पंजाब के कपूरथला में स्थित उनके घर में मुख्यमंत्री ने भी वहां पहुंच कर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री बादल ने कहा कि शहादत का कोई मूल्य नहीं होता। शहीद परिवार की हर तरह से पूरी मदद की जाएगी। परिवार ने कुछ नहीं मांगा है।
विज्ञापन
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
3 of 10
मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद परिवार शहीद एसपी का अंतिम संस्कार करने को राजी हो गया था। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं। शहीद एसपी को यहां काफी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
4 of 10
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल यहां सुबह करीब आठ बजे पहुंचे। उन्होंने शहीद के परिवार से बंद कमरे में बात की। इसके बाद बादल ने कहा कि शहीद बलजीत सिंह ने देश के लिए अपनी जान कुर्बान की है। सरकार उनके परिवार को किसी तरह की तकलीफ या दिक्कत नहीं होने देगी।
विज्ञापन
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
5 of 10
शहीद बलजीत सिंह का कपूरथला के शमशानघाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सभी नेताओं और अफसरों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
6 of 10
उल्लेखनीय है कि गुरदासपुर में आतंकी हमले के दौरान बलजीत सिंह ही था, जिसने आतंकवादियों को ललकारते हुए कहा था कि यदि उनमें हिम्मत है तो उनकी तरह सामने आकर मुकाबला करे। इसके बाद ही एक आतंकवादी को ढेर किया गया और फिर बलजीत सिंह के सिर में गोली लग गई, जिससे यह बहादुर शेर देश के लिए शहीद हो गया।
विज्ञापन
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
7 of 10
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को शहीद एसपी बलजीत सिंह की पत्नी कुलवंत कौर ने कहा था कि उनके बेटे मनिंदर पाल को एसपी और बेटियों रविंदर कौर और परमिंदर कौर को तहसीलदार की नौकरी मिलने के बाद ही शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
8 of 10
इसे पहले शहीद एसपी का पार्थिव शरीर यहां पहुंचने पर माहौल बेहद गमगीन हो गया। उनके शव के साथ लिपट कर विलाप रही उनकी पत्नी व बच्चों को देखकर सबकी आंखें भर आईं। शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है।
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
9 of 10
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी शहीद के घर जाकर परिवार वालों के साथ दुख सांझा किया और उनके बाद शकील अहमद, कांग्रेस समिति के राज्य प्रधान प्रताप सिंह बाजवा, मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू, राज कुमार वेरका, कमल शर्मा आदि ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
देखिए, आतंकियों को ललकारने वाले पंजाबी 'शेर' की अंतिम विदाई
10 of 10
राजनीतिक शख्सियतों के अलावा पूर्ण चंद वडाली भी शहीद को आखिरी सलाम करने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि शहीद के अंतिम संस्कार के लिए जिला कपूरथला को दोपहर 2 बजे तक बंद रखा गया था।