फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 साल की मां ने दिया 40 साल के शहीद बेटे की अर्थी को कंधा, तस्वीरें

Fri, 23 Sep 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
80-yr-old Mother performs rituals of martyr son's cremation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिस बेटे को गोद में खिलाया। उसी की अर्थी को कंधा देते समय 80 साल की धर्मो देवी को गर्व था। बेटा देश पर शहीद हुआ था। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 8
शहीद मदन लाल शर्म का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि नौगांव में मंगलवार को पाकिस्तानी आतंकियों से मुकाबला करते सेना की 20 डोगरा यूनिट के हवलदार मदन लाल शर्मा शहीद हो गए थे। शहीद मदन लाल शर्मा (40) का पठानकोट के गांव घरोटा के रहने वाले थे। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
विज्ञापन

3 of 8
शहीद मदन लाल शर्म का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले तिरंगे में लिपटी हुई शहीद की पार्थिव देह गांव पहुंची तो वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में लोगों की आंखें नम हो गई और पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा। हाथों में तिरंगा पकड़े लोगों के पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारतीय सेना जिंदाबाद व शहीद मदन लाल अमर रहे के नारों से गूंज उठा।

4 of 8
शहीद मदन लाल शर्म का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद की 80 मां धर्मों देवी की करुणामयी सिसकियां और शहीद की पत्नी भावना शर्मा की चीत्कारें पत्थरों का कलेजा भी छलनी कर रही थीं। वहीं गुमसुम शहीद की पांच वर्षीय बेटी श्वेता और ढाई वर्ष का बेटा कन्नव इस भीड़ में अपने पिता को तलाश रहे थे।
विज्ञापन

5 of 8
शहीद मदन लाल शर्म का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद की मां ने अपने बेटे की महानता को समझते हुए उसकी अर्थी को कंधा देकर देश के सामने संदेश दिया कि बेटे की कर्तव्य पारायणता उसके लिए सबसे अहम है। सेना की 2 डोगरा रेजीमेंट के जवानों ने हवाई फायर करने के बाद शस्त्र उलटे कर मातमी बिगुल धुन के साथ शहीद को सलामी दी।

 
विज्ञापन

6 of 8
शहीद मदन लाल शर्म का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
सेना की ओर से 21 सब एरिया के एडम कमांडर कर्नल संजय पांडे, लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव शर्मा, शहीद की यूनिट 20 डोगरा के सूबेदार सतपाल सिंह के अलावा मुख्य संसदीय सचिव सीमा कुमारी, जिला प्रशासन की ओर से डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार, एसएसपी राकेश कौशल, एसडीएम मेजर अमित महाजन थे।
विज्ञापन

7 of 8
शहीद मदन लाल शर्म का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शहीद के ढाई वर्ष के बेटे कन्नव और भतीजे रोहित शर्मा ने मुखाग्नि भेंट की। संसदीय सचिव सीमा कुमारी, डिप्टी कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से शहीद परिवार के मान सम्मान को बहाल रखने के लिए उनकी हर समस्या को पहल के आधार पर हल किया जाएगा।
विज्ञापन

8 of 8
शहीद मदन लाल शर्म का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
एडम कमांडर कर्नल संजय पांडे ने परिवार को विश्वास दिलाया कि सेना की तरफ से 15 दिनों के अंदर शहीद परिवार को दी जाने वाली सभी सहूलियतों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा और आज से यह परिवार सेना का परिवार होगा। कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने कहा कि सरकार से अपील करते हुए कहा कि शहीद मदन लाल शर्मा की शहादत की गरिमा को कायम रखने के लिए गांव में उसकी यादगार स्थापित की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें