फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू नेता को अंतिम विदाई, FB पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद हुआ था कत्ल

Mon, 16 Jan 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
कड़ी सुरक्षा के बीच अमित शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
हिंदू सुरक्षा समिति और श्री हिंदू तख्त के नेता अमित शर्मा का रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार किया गया। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 5
कड़ी सुरक्षा के बीच अमित शर्मा का अंतिम संस्कार
अमित शर्मा के परिजनों ने रविवार सुबह पुलिस कमिश्नर जतिंदर सिंह औलख ने मुलाकात की। कमिश्नर ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही अमित के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रविवार को पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अमित के घर से उसकी शव यात्रा शुरू हुई। इस दौरान बाजार बंद रहे और ढोलेवाल स्थित शमशान घाट में अमित का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पटियाला से हिंदू सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय प्रधान स्वामी पंचानंद गिरि, शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन के साथ साथ कई सामाजिक और राजनीतिक लोग पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
कड़ी सुरक्षा के बीच अमित शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन ने कहा कि पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया जाता है कि अमित के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए, नहीं तो हिंदू संगठनों के साथ मिलकर अगली रणनीति तय की जाएगी। लगातार हिंदू नेताओं पर हमले हो रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब विदेशी ताकतों द्वारा ही किया जा रहा है।

जगरांव पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर के पास शनिवार देर रात हिंदू नेता अमित शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हिंदू नेताओं का कहना था कि अमित को लगातार धमकियां मिल रही थी। वह पुलिस को भी इस बारे में शिकायत करते रहे लेकिन पुलिस ने इस बात को हल्के में लिया। 

4 of 5
कड़ी सुरक्षा के बीच अमित शर्मा का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
शरीर से निकली तीन गोलियां 
सिविल अस्पताल में अमित शर्मा के शव का तीन डॉक्टर डॉ. निशा जैन, डॉ. भारती और डॉ. दविंदर की अगुवाई में बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान अमित के गले, पेट के ऊपर और जांघ में लगी तीनों गोलियां निकाली गईं। डॉक्टरों के मुताबिक अमित की मौत गले में लगी गोली के कारण हुई है। पेट में लगी गोली अमित के पीठ में रह गई।

जांघ पर लगी गोली आर पार हो गई थी और पेंट में ही फंसी हुई थी। अमित शर्मा की हत्या को पुलिस के आलाधिकारी आतंकी हमला मान कर जांच कर रहे है। पुलिस ने जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। चंडीगढ़ में बैठे आलाधिकारियों ने लुधियाना पुलिस से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है और सारी जांच जल्द करने को कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुधियाना में हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या - फोटो : फाइल फोटो
हमला करने वाले कौन थे, अभी कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस सभी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिवार को पांच लाख की मदद और पुलिस में नौकरी का आश्वासन दिया गया है। 
जतिंदर सिंह औलख, पुलिस कमिश्नर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें