फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक फोन आया...और बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

Tue, 09 Jun 2015 07:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 5
तीन बेटियों और एक बेटे की जिम्मेदारी जिस व्यक्ति के हाथ में थी, एक फोन कॉल से पता चला कि वो अब दुनिया में नहीं रहा। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

एक फोन आया...और बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

2 of 5
मामला ऑटो यूनियर प्रधान कुलदीप सिंह की हत्या का था। फेज-11 मार्केट में एक ऑटो चालक ने कुलदीप सिंह (42) के सिर में तीन गोलियां मार दी। यूनियन प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच दोपहर को किसी बात पर विवाद हुआ था। सेक्टर 57 स्थित शमशान घाट में कुलदीप सिंह को नम आंखों से विदाई दी गई।
विज्ञापन

एक फोन आया...और बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

3 of 5
आटो यूनियन के प्रधान कुलदीप सिंह की तीन बेटियां और एक बेटा है। इनमें शीतल, साना, रिचा और बेटा मनी शामिल हैं। एक फोन कॉल ने उनकी सारी खुशियां छीन लीं, उनकी जिंदगी ही बदल दी। उन्हें ऑटो स्टैंड से शनिवार रात फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उनके पिता की गोली लगने से मौत हो गई है। जबकि हत्या से करीब डेढ़ घंटा पहले उनके पिता ने फोन कर कहा था कि वह जल्दी घर आ रहे हैं।

एक फोन आया...और बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

4 of 5
यूनियन प्रधान की हत्या के बाद सभी ऑटो चालक मौके पर एकजुट हो गए थे। उन्होंने हत्या में शामिल तीन लोगों को काबू भी कर लिया था। इसी बीच पीसीआर पहुंच गई। लोग आरोपियों को पीटने लगे तो एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया था। घटना के बाद से इलाके के लोगों में रोष की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फोन आया...और बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

5 of 5
ऑटो यूनियन के प्रधान की हत्या का मुख्य आरोपी बिट्टा ग्रेजुएट है। उसने अपनी पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। वह एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करता था। परंतु उसे हर समय शराब पीने की आदत थी। इसके चक्कर में उसने नौकरी तक छोड़ दी थी। इतना ही नहीं फेज-11 स्थित स्टैंड पर भी वह ऑटो चालकों का धमकाता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें