फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 तस्वीरों में देखें, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा भारत, खूबसूरत और विहंगम नजारे

Sat, 10 Nov 2018 02:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
डांस परफॉर्मेंस
9 तस्वीरों में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक का पूरा भारत देखिए। इतने खूबसूरत और विहंगम नजारे हैं कि देखते ही रह जाएंगे आप।
विज्ञापन

2 of 8
डांस परफॉर्मेंस
चंडीगढ़ स्थित कलाग्राम में क्राफ्ट मेला शुरू हुआ, जिसमें कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के आर्टिस्टों का संगम तो है ही, साथ ही देश के कोने-कोने से आए आर्टिस्टों की अद्भुत कला भी। इस मेले का आयोजन चंडीगढ़ प्रशासन और नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर पटियाला द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेले का उद्घाटन प्रिंसिपल सेकेट्री होम अरुण कुमार ने किया। इस मौके पर एनजेडसीसी पटियाला के अध्यक्ष प्रोफेसर सौभाग्य वर्धन भी मौजूद रहे। इस मेले में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन

3 of 8
डांस परफॉर्मेंस
मेले का आगाज देश भर के आर्टिस्टों की परफारमेंस के साथ हुई। इसमें असम, उड़ीसा, हरियाणा, कश्मीर और मणिपुर के साथ अन्य राज्यों के आर्टिस्टों ने अपनी परफारमेंस दी। कलाग्राम के क्राफ्ट मेले में न सिर्फ कला बल्कि घरों में सजाने के लिए भी बेहतरीन आर्ट मिलेगी। इस मेले में ध्रुवा बैंड (संस्कृत) ने संस्कृत पर बनाई गई धुनों से सभी का दिल जीत लिया। प्रोफेसर सौभाग्य वर्धन ने कहा कि चंडीगढ़ में आयोजित किए जा रहे इस मेले का उद्देश्य देश के क्राफ्ट को सभी के समक्ष लाना है। 

4 of 8
डांस परफॉर्मेंस
सवा लाख की रामचरित मानस
रामचरित मानस वह भी एक लाख पच्चीस हजार रुपये की। आपको शायद ही यकीन हो पर क्राफ्ट मेले में आपको रामचरित मानस एक लाख पच्चीस हजार रुपये की मिलेगी। यह वास्तव में किताब की शक्ल में नहीं है बल्कि उड़ीसा के खास आर्टिस्टों की तैयार की गई रामचरित मानस है। इसको कई साड़ियों को चिपकाने के बाद उकेरा गया है। इसे दो कलाकारों ने तैयार किया है। इसके साथ ही यहां पटचित्र भी मिलेंगे। उड़ीसा से आए आर्टिस्ट देवी प्रसाद ने बताया कि पटचित्र को पाम के पत्ते पर कील से मैगनीफाइंग ग्लास की मदद से नक्काशी की जाती है जबकि साड़ी से तैयार की जाने वाली कला पर तीन से चार साड़ियों को एक-दूसरे के ऊपर चिपका कर पहले परतें तैयार की जाती हैं और उसके बाद उसमें कलाकृति बनाई जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
डांस परफॉर्मेंस
चिड़िया का घोंसला भी है क्राफ्ट मेले में
चंडीगढ़ के क्राफ्ट मेले में अबकी बार चंडीगढ़ के आर्टिस्ट मामचंद ने भी अपने टेराकोटा के प्रोडक्ट लगाए हैं। मामचंद ने बताया कि वह हल्लो माजरा में रहते हैं और सारा काम खुद ही करते हैं। इस बार वह गौतम बुद्ध की मूर्ति, स्टैंड और फ्लावर पाट भी लाए हैं। मामचंद ने बताया कि अबकी बार उन्होंने चिड़िया का घोंसला तैयार किया है। यह खास प्रकार का है, जिसे गार्डन या बालकोनी में लटकाया जा सकता है। इसकी कीमत सिर्फ सौ रुपये है। 
विज्ञापन

6 of 8
डांस परफॉर्मेंस
पोखरण की मिट्टी से तैयार किया गया है खास क्राफ्ट
कलाग्राम में पोखरण की मिट्टी से बने हाथी, घोड़े, पालकी भी मिल रही हैं। पोखरण से आए कलाकार सरू ने बताया कि पोखरण में खास प्रकार की मिट्टी है। यह मिट्टी जल्दी गलती नहीं है। सरू ने बताया कि इससे तैयार किया गया क्राफ्ट लोगों को काफी पसंद आता है। इसमें मेंढक, हाथी, घोड़े, सजावट के सामान को तैयार किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस क्राफ्ट मेले के लिए वह और उनके साथ के आर्टिस्ट काफी समय से काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि क्राफ्ट मेले में उनको अच्छा रिस्पांस मिलता है।
विज्ञापन

7 of 8
डांस परफॉर्मेंस
हर राज्य का स्वाद है मेले के खास फूड स्टाल्स में
मेले के एक ओर बनाए गए फूड स्टाल्स में हरेक राज्य का स्वाद मौजूद है। इन फूड स्टाल्स में हरियाणा के गोहाना की जलेब का स्टाल भी लगा है। इसमें एक जलेब की कीमत अस्सी रुपये है। यह जलेब आगंतुकों का खास आकर्षण का केंद्र है। इसके साथ ही यहां राजस्थान का फूड स्टाल और केसर दूध भी लोगों का पसंदीदा बन गया है। इस मेले में सिटको का भी एक स्टाल है।
विज्ञापन

8 of 8
डांस परफॉर्मेंस
जिन और नारद जी के संग लंबुओं की जोड़ी
क्राफ्ट मेले के दौरान जिन और नारद जी के बहुरुपिये के साथ ही लंबुओं की जोड़ी ने सभी का खूब मनोरंजन किया। जिन बाबा के मेकअप में राजस्थान से आए कलाकार फिरोज सभी के फेवरेट रहे। उनके साथ लोगों ने खूब सेल्फी ली, वहीं दूसरी ओर नारद जी के रूप में भी राजस्थान से आए शमशाद ने सभी को मोहित कर लिया। इस जोड़ी के साथ ही यहां लंबुओं की जोड़ी सोनू सिंह और रामकुमार ने भी सभी का दिल जीत लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें