फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: 3 करोड़ की टैक्स चोरी में करोड़पति जेल में

Sat, 11 Apr 2015 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
1 of 6
कंपनी का करोड़पति डायरेक्टर सर्विस टैक्स की चोरी के मामले में गिरफ्तार होते ही लड़खड़ाकर गिर पड़ा। तस्वीरों में देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

तस्वीरें: 3 करोड़ की टैक्स चोरी में करोड़पति जेल में

2 of 6
करीब 3 करोड़ रुपये के सर्विस टैक्स चोरी के मामले में केंद्रीय एक्साइज व सर्विस टैक्स विभाग ने यह कार्रवाई की है। आरोपी उद्योगपति राजेंद्र सांगा बहादुरगढ़ की एक निजी कंपनी सांगा एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का निदेशक है।
विज्ञापन

तस्वीरें: 3 करोड़ की टैक्स चोरी में करोड़पति जेल में

3 of 6
सीजेएम लोकेश गुप्ता की अदालत ने सांगा को 13 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया। अदालत से बाहर आते ही डायरेक्टर लड़खड़ाकर गिर पड़े। टीम ने किसी तरह उन्हें उठाया और मीडिया की नजरों से बचाते-बचाते आनन फानन में गाड़ी में डालकर ले गए।

तस्वीरें: 3 करोड़ की टैक्स चोरी में करोड़पति जेल में

4 of 6
एक्साइज विभाग ने अदालत को बताया कि रोहतक स्थित प्रेमनगर निवासी राजेंद्र सांगा की बहादुरगढ़ में सांगा एनर्जी प्रा.लि. नाम से कंपनी है। इसका 2009 से 2014 तक टर्न ओवर 37 करोड़ 52 लाख 12 हजार रुपये का रहा। 12.36 प्रतिशत की दर से कंपनी को सरकार के खाते में 3 करोड़ 69 लाख सर्विस टैक्स जमा कराना था, लेकिन अभी तक 36 लाख 82 हजार रुपये ही जमा कराए।
विज्ञापन

तस्वीरें: 3 करोड़ की टैक्स चोरी में करोड़पति जेल में

5 of 6
इतना ही नहीं कंपनी का टाटा प्रोजेक्ट के साथ करार रहा, जिसके तहत 77 लाख रुपये सर्विस टैक्स जमा कराया जाना था, लेकिन अभी तक मात्र 10 लाख रुपये जमा कराए। कई बार नोटिस के बाद भी बार-बार 15 दिन का समय मांगा गया। राजेंद्र सांगा को सेक्टर एक स्थित विभाग के कमिश्नर कार्यालय में बुलाया गया, जहां टैक्स जमा न कराने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: 3 करोड़ की टैक्स चोरी में करोड़पति जेल में

6 of 6
कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई। बहस के बाद अदालत ने आरोपी को दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विभाग की टीम आरोपी को लेकर सुनारिया जेल के लिए रवाना हुई तो कोर्ट परिसर के बाहर आते ही सांगा लड़खड़ाकर गिर पड़े। जब तक परिजन व वकील आते, तब तक विभाग की टीम उन्हें गाड़ी में बैठाकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें