फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से जुड़ी ये जानकारी जरूर पढ़ लें, नजरअंदाज कर दी तो पछताएंगे

Mon, 26 Feb 2018 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उकलाना मंडी (हिसार)
विज्ञापन
1 of 6
aadhar card
आधार कार्ड बनवाने को लेकर अब एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। नजरअंदाज की तो पछताएंगे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड
दरअसल, आधार कार्ड बनवाने को लेकर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। देश भर में कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें ठगी करके या गलत तरीके से आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। ऐसा ही एक मामला हरियाणा के हिसार में सामने आया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड सेंटर पर छापा
उप तहसील उकलाना के सामने अटल सेवा केंद्र में शुक्रवार दोपहर भारतीय विशिष्ट पहचान सेवा प्राधिकरण के चंडीगढ़ मुख्यालय से पहुंची टीम ने रबड़ के अंगूठे से आधार कार्ड बनाने वाले सेंटर पर छापा मारा। टीम ने उकलाना के उप तहसीलदार अनिल परूथी को साथ लेकर अनधिकृत रूप से आधार कार्ड बना रहे दो युवकों दबोच लिया। टीम का नेतृत्व हरीश भाटिया कर रहे थे।

4 of 6
आधार कार्ड सेंटर पर छापा
टीम ने एक रबड़ का अंगूठा भी जब्त किया, जिसका प्रयोग करके ये लोग सिस्टम को ओपन कर संचालन करते थे। युवकों पर आरोप है कि अटल सेवा केंद्र में स्थापित कॉमन सर्विस सेंटर में किसी अन्य के नाम से जारी लाइसेंस की आड़ में फर्ली फिंगर प्रिंट का प्रयोग करके आधार कार्ड बना रहे थे। यह अवैध काम पिछले कई महीने से किया जा रहा था।
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड सेंटर पर छापा
जांच टीम के प्रभारी हरीश भाटिया ने बताया कि इसकी शिकायत नई दिल्ली मुख्यालय को मिली थी। इस पर संज्ञान लेते हुए एक टीम ने शुक्रवार को उप तहसीलदार उकलाना को साथ लेकर सेंटर पर छापा मारा। टीम जब वहां पहुंची तो आधार कार्ड के आवेदन पत्र स्कैन किए जा रहे थे। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को और सारी चीजें जब्त कर लीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
aadhar card
हरीश भाटिया ने बताया कि जब युवकों से आधार कार्ड बनाने के जारी लाइसेंस और वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे एक भी डोक्यूमेंट नहीं दिखा पाए। टीम को शक हुआ और मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। रबड़ का अंगूठा भी कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें