मामले के मुताबिक गुरूनानकपुरा मोहल्ला निवासी तुलसी उर्फ निका जो कि हंस मार्केट में सब्जी की रेहड़ी लगाता है। मंगलवार दोपहर को चार युवकों ने आकर लाठी, डंडों व कापों से तुलसी उर्फ निका पर हमला कर दिया। तुलसी उर्फ निका को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब 10 मिनट तक युवक बेरहमी से पीटते रहे।