इस महिला को अभागन कहिए या किस्मत की मार। कुछ ही पलों में इसकी दुनिया उजड़ गई। न सुहाग बचा और न ही इकलौता बेटा। जानिए क्या हुआ था?
विज्ञापन
2 of 8
संगरूर में आलू के गोदाम में धमाका
घटना पंजाब के संगरूर की है। धुरी में शेरपुर रोड पर स्थित आलू से भरे कोल्ड स्टोर में शुक्रवार को जोरदार धमाका हुआ और 50 फीट ऊंची पांच मंजिला इमारत ढेर हो गई। घटना में कोल्ड स्टोर के फोरमैन परमजीत सिंह, उसके जवान बेटे राजन, कर्मचारी पिंटू और स्टोर में आलू लगाने पहुंचे किसान गुरमीत सिंह निवासी सेखा की मौत हो गई। वहीं 34 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
3 of 8
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
मलबे के नीचे फोरमैन परमजीत सिंह उसके जवान बेटा राजन भी दबा हुआ था। धमाके की खबर मिलते ही परमजीत की पत्नी रानी पहुंची। वह फूट फूटकर रोते हुए पति और बेटे के लिए आंसू बहाती रही, लेकिन 6 घंटे बाद उसकी जिंदगी तबाह हो गई। पति और बेटे दोनों के शव मिले। यह देखते ही वह बेसुध हो गई। रिश्तेदारों ने उसे संभाला। जब होश आया तो वह टूट चुकी थी।
4 of 8
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
रानी का पति परमजीत सिंह 10 साल से कोल्ड स्टोर में फोरमैन था। बेटे राजन ने बीए की तो उसे भी स्टोर में बोरियों पर मार्का लगाने पर लगा दिया। हादसे के समय भी राजन बोरियों पर मार्क लगा रहा था। जब उसकी लाश निकली तो हाथ में कलम पकड़ी हुई थी। पति और बेटे के जाने के बाद घर में कोई कमाने वाला नहीं रहा है। रानी की दो बेटियां हैं जिसमें एक की शादी हो चुकी है दूसरी बीए कर रही है।
विज्ञापन
5 of 8
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे धूरी ओवरब्रिज के नजदीक स्थित गुरु नानक कोल्ड स्टोर में जोरदार धमाका हुआ और इमारत ढह गई। सूचना मिलते ही डीसी अमरप्रताप सिंह विर्क, एसएसपी इंदरबीर सिंह, एसडीएम धूरी अमरिंदर सिंह टिवाणा, डीएसपी धूरी करनशेर सिंह, एसएचओ सिटी हरजिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 8
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
लोगों को निकालने के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी मशीन, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस मंगवाई गई। शाम तक चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद मलबे से गुरमीत सिंह निवासी सेखां (पायल), पप्पी निवासी खुर्द, पिंटू निवासी जहांगीर और राजन निवासी धूरी के शव निकाले गए। कोल्ड स्टोर में धमाके के दौरान पास ही स्थित एक घर भी गिर गया और महिला घायल हो गई।
विज्ञापन
7 of 8
आलू से भरे कोल्ड स्टोर में धमाका
वहीं गैस चढ़ने और मलबे के नीचे दबने से जख्मी जसप्रीत सिंह, जसवीर कौर, सुमनप्रीत कौर, दलजीत कौर, परमजीत कौर, सतविंदर सिंह, गगनजीत कौर, हरप्रीत कौर, बलविंदर कौर, कुलदीप सिंह, संदीप सिंह, तरसेम सिंह, जसवीर सिंह, सरबजीत सिंह, करनैल सिंह, अशोक पासवान, बहादर सिंह, विजय कुमार, चमन, कुलवीर सिंह और अमरजीत कौर सहित 34 लोगों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना के बाद डिप्टी कमिश्नर अमर प्रताप सिंह विर्क ने एसडीएम धूरी अमरिंदर सिंह टिवाणा को मामले की जांच करके रिपोर्ट जल्द सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित अन्य रेस्कयू टीमों, क्रेनों और जेसीबी की मदद ली गई। यदि इस घटना के लिए कोई व्यक्ति जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।