पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टीम इंडिया की मौजूदा परफार्मेंस पर अपनी बेबाक टिप्पणी दी। अजहर के अनुसार विश्व कप से ठीक पहले वर्तमान ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर भारतीय टीम के गेंदबाजी आक्रमण की कलई खुलकर सामने आ गई है। पूर्व भारतीय कप्तान ने भी टीम इंडिया के गेंदबाजी स्टाफ की गलतियों पर चिंता जताई है। शुक्रवार को प्रेस क्लब में अजहर ने भारतीय टीम के गेंदबाजी स्टाफ पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
देखिए, अजहर की नजर में कैसी है टीम इंडिया?
2 of 5
भारत के लिए 99 टेस्ट खेल चुके अजहर का कहना है कि आस्ट्रेलियाई सीरीज के पहले टेस्ट से गेंदबाज गलतियां कर रहे हैं। टीम के साथ मौजूद गेंदबाजी स्टाफ को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और गेंदबाजों को उनकी गलतियों के बारे बताना चाहिए।
विज्ञापन
देखिए, अजहर की नजर में कैसी है टीम इंडिया?
3 of 5
पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के अनुसार गेंदबाजों को स्टाफ से सही मार्गदर्शन की जरूरत है। अजहर के मुताबिक टेस्ट सीरीज के बाद वन-डे ट्राई सीरीज में हमारे गेंदबाजों की क्षमता का सही पता चलेगा कि वे कितने फिट हैं।
देखिए, अजहर की नजर में कैसी है टीम इंडिया?
4 of 5
अजहर के अनुसार भारतीय टेस्ट टीम के नये कप्तान विराट कोहली युवा और उत्साही कप्तान हैं। जिन्हें हमउम्र खिलाड़ियों की टीम मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि वह एक बेहतरीन कप्तान बनेंगे। धोनी के सवाल पर अजहर ने कहा कि उनकी कप्तानी में भारत ने कई सफलताएं हासिल कीं।
वर्ल्ड कप के लिए युवराज सिंह का चयन न होने पर अजहर ने कहा कि युवी के लिए उन्हें खेद जरूर है लेकिन चयनकर्ताओं ने बेहतरीन टीम चुनी है। युवराज सिंह की काबिलियत पर कोई शक नहीं है। अजहर ने कहा कि युवराज अभी चार-पांच साल और बेहतरीन क्रिकेट खेलेंगे। वह परफार्मेंस से वापसी कर सकते हैं।