फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: बीवी के साथ गुरुद्वारे में नजर आए पूर्व प्रधानमंत्री, देखने के लिए जुट गई भीड़

Mon, 26 Mar 2018 03:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
देश के एक पूर्व प्रधानमंत्री बीवी के साथ गुरुद्वारे में नजर आए। जैसे ही उनके आने की खबर फैली, देखने वालों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

2 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
दरअसल, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह अपनी पत्नी गुरशरण कौर के साथ रविवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कीर्तन श्रवण किया और कड़ाह प्रसाद की देग भी करवाई।

 
विज्ञापन

3 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
इसके बाद उनको एसजीपीसी के अंतरिम कमेटी मेंबर एडवोकेट भगवंत सिंह स्यालका, भाई राजिंदर सिंह मेहता, सचिव मनजीत सिंह बाठ, दरबार साहिब के मैनेजर सुलखन सिंह भंगाली ने सिरोपा, दरबार साहिब की तस्वीर देकर सम्मानित किया।

4 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
उन्होंने विजिटर बुक में लिखा है कि मेरे लिए यह मान की बात है कि मैं इस पावन स्थल के दर्शन कर सका। यहां से वह टाउन हाल स्थित पार्टीशन म्यूजियम गए। यहां उन्होंने म्यूजियम की गैलरियों में सहेजी गई देश के बंटवारे के दस्तावेज और यादें देखीं।
विज्ञापन

5 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
म्यूजियम की सराहना करते हुए उन्होंने यहां होल लीफ पर लिखा कि म्यूजियम एक सराहनीय कदम है। इससे लोगों को बंटवारे जैसी त्रासद घटनाओं से सचेत रहने की सीख मिलेगी। भारत-पाक का बंटवारा इतिहास का दुखद अध्याय था और मैं उम्मीद करता हूं कि दुनिया में इस तरह का बंटवारा कहीं भी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
म्यूजियम की असिस्टेंट क्यूरेटर गनीव से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 1947 में जब बंटवारा उनका परिवार अगस्त में हुए बंटवारे से पहले जुलाई महीने में पाकिस्तान से अमृतसर आ गया था। सब कुछ पीछे छूट गया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें