फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधानः फेसबुक पर विदेशी महिलाओं ने बिछाया जाल, फंस सकते हैं आप, जानें कैसे

Fri, 13 Dec 2019 05:32 PM IST
ajay kumar सुशील दड़क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
सोशल मीडिया के जरिए रोजाना ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इन दिनों विदेशी महिलाएं सोशल मीडिया पर युवाओं को दोस्त बनाकर रुपये ऐंठ रही हैं। पिछले दो महीनों में ऐसी ठगी के करीब 10 केस सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर
साथ ही पुलिस साइबर क्राइम रोकने के लिए अलग से एसआईटी गठित कर रही है। पुलिस की अब तक की जांच से पता चला है कि सोशल मीडिया पर विदेशी महिलाएं या उनके नाम से शातिर ठग युवाओं को वाट्सअप व फेसबुक पर पहले फ्रेंड्स रिक्वेस्ट भेजते हैं। फिर विदेशी महिलाएं युवाओं को अपनी फोटो भेजती हैं। जब उन्हें लगता है कि युवक उनके रूप जाल में फंस गया है और नजदीकियां बढ़ाना चाहता है तो खुद को मुसीबत में फंसा हुआ बताकर मदद के नाम पर रकम अपने खाते में मंगवा लेती हैं। इसके बाद महिलाएं उन्हें ब्लॉक कर देती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर
केस-1ः रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी सुरेश ने बताया कि उसके पास व्हाट्सएप पर लीजा रोनिया के नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। स्वीकारने के बाद उसने मुझसे बात करनी शुरू कर दी। सोलह दिन मुझसे बात की और दिल्ली आकर मिलने को कहा। एक दिन उसने अपनी फ्रेंड का एक्सीडेंट होने की बात कही और विश्वास में लेकर 40 हजार रुपये खाते में जमा करवा लिए। दो दिन बाद फिर 20 हजार की मांग की। वह भी उसके अकाउंट में डलवा दिए। रुपये डलवाने के बाद से ही उसने मुझे फोन व व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
केस-2ः बंलभा गांव के रहने वाले जयदीप के पास व्हाट्सएप पर ही मैसेज आया और उसके पास विदेशी महिला ने अपने फोटो भेज दिए। कुछ दिन तक तो जयदीप ने ज्यादा बात नहीं की लेकिन महिला ने जयदीप को बातों में फंसा लिया। एक महीने बाद कहा कि मैं आपसे मिलने आ रही हूं। यहां से मुंबई आने के लिए 30 हजार रुपये की कमी है, आप मेरे अकाउंट में भिजवा दो। उसने मुझे कैनरा बैंक का अकाउंट नंबर दे दिया, मैंने उसके अकाउंट में रुपये डलवा दिए। रुपये डलवाने के बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया तो ठगी का पता चला। 
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
केस-3ः बोहर निवासी सतपाल के पास फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। इसके बाद उसके पास कॉल आई कि फ्रिजा बोल रही हूं। उसके साथ करीब 24 दिन बातें होती रही। इस दौरान उसने उससे 55 हजार रुपये मांगे। कहा कि मां की तबीयत खराब है, मैं बाद में लौटा दूंगी। उसकी बातों में आकर उसके अकाउंट में राशि डलवा दी। दो महीने हो चुके आज तक उसका कोई रिस्पांस नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
केस-4ः सेक्टर एक निवासी राजीव ने बताया कि उसके पास एक महीने पहले फोन आया और अपने आप को विदेश की बताकर बात करती थी। उसने मुझे झांसे में लेकर अपने खाते में 65 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। कहा कि मैं आपसे मिलने दिल्ली आ रही हूं। कुछ देर बाद दोबारा फोन आया कि बेटे की तबीयत ज्यादा खराब है अभी 65 हजार रुपये खाते में डलवा दो। बाद में फोन किया तो एक युवक ने फोन उठाकर दस लाख रुपये की मांग की। 
इस तरह के मामले सामने आ रहें। बुधवार को इस मामले को लेकर विचार विमर्श भी किया गया। इसके लिए जल्द ही साइबर टीम गठित कर दी जाएगी। लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के बहकावे में न आएं। - गोरखपाल राणा, डीएसपी, हेडक्वार्टर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें