फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवरी 2020 से पोस्ट ऑफिस में मिलेगी शानदार स्कीम, 5 क्लिक करके फायदा समझिए

Mon, 23 Dec 2019 12:58 PM IST
खुशबू गोयल नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पोस्ट ऑफिस - फोटो : फाइल फोटो
जनवरी 2020 से लोगों को पोस्ट ऑफिस में एक शानदार स्कीम देखने को मिलेगी। इससे जहां बड़ा फायदा होगा, वहीं कई टेंशन भी कम हो जाएंगी।
विज्ञापन

2 of 5
Parcel
अब चंडीगढ़ से ही विदेशों तक आपका खत और पार्सल पहुंच जाएगा। इसके लिए चंडीगढ़ के डाकघर (जीपीओ) में ‘फॉरेन पोस्ट ऑफिस’ (एफपीओ) जल्द ही काम करने लगेगा। यह जीपीओ के फर्स्ट फ्लोर पर बनकर तैयार हो गया है। कस्टम-सेंट्रल एक्साइज विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर, सुपरिंटेंडेंट और इंसपेक्टर की पोस्टिंग भी कर दी गई है। स्कैनर मशीन लगाया जाना बाकी है।
विज्ञापन

3 of 5
railway parcel
जानकारी के मुताबिक, अभी तक विदेशों में भेजे जाने वाले पार्सल को दिल्ली से क्लीयरेंस मिलती है, जिस वजह से कई बार पार्सल को गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हो जाती है। इसे लेकर काफी शिकायतें मिलती रही हैं, लेकिन अब इन पर अंकुश लग सकता है। क्योंकि अब चंडीगढ़ व पंजाब से जो पार्सल विदेश भेजे जाने हैं, वे दिल्ली में नहीं चंडीगढ़ में कस्टम के लेवर पर क्लीयर होंगे।

4 of 5
बता दें अमरीका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप सहित विश्व के अनेक देशों में उपहार, कपड़े और दवाइयां भेजी जाती हैं। लोग अपनों को होम्योपैथी और आयुर्वेदिक दवाइयां भी भेजते हैं। इसलिए चंडीगढ़ में कस्टम-सेंट्रल एक्साइज विभाग के अधिकारी भी तैनात कर दिए गए हैं, जो विदेशी पार्सल को कस्टम क्लीयरेंस यहीं दे देगा। ऐसे में लोगों को फायदा होगा और टेंशन भी खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कस्टम-सेंट्रल एक्साइज विभाग ने जीपीओ में 'फॉरेन पोस्ट ऑफिस' के लिए जो एरिया चिंह्नित किया था, उसे मंजूर करके अधिसूचित कर दिया गया है। इस संबंध में कस्टम सेंट्रल एक्साइज विभाग ने डाक विभाग को सूचित भी कर दिया है। कस्टम-सेंट्रल एक्साइज विभाग के अधिकारियों की पोस्टिंग भी हो चुकी है। जल्द ही इस एफपीओ का उदघाटन किया जाएगा।
- मनोज कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज, चंडीगढ़ डिविजन इंडिया पोस्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें