अकाउंट का बैंलेंस चेक करने के लिए न बैंक जाने की जरूरत है और न ही मोबाइल में इंटरनेट की। बस कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगें, देख लीजिए यहां।
विज्ञापन
2 of 6
मोबाइल यूजर्स
न इंटरनेट की जरूरत, न बैंक जाने की, न ही बैंक की वेबसाइट पर जाने की और न ही मोबाइल ऐप की। बस बैंक खाते के लिए रजिस्टर किए गए मोबाइल नंबर से *99# डायल करें।
विज्ञापन
3 of 6
मोबाइल यूजर्स
नंबर डायल करने पर NUUP (National Unified USSD Plateform) से एक संदेश प्राप्त होगा। इसमें अपने बैंक के नाम के पहले तीन अक्षर लिखें और सेंड कर दें।
4 of 6
मोबाइल यूजर्स
इस मैसेज को सेंड करने के बाद एक मैसेज आएगा। इसमें कुछ विकल्प लिखे होंगे। उनमें से जो आप जानना चाहते हैं, उसे लिखकर सेंड कर दीजिएगा।
विज्ञापन
5 of 6
मोबाइल यूजर्स
उसके बाद एक और मैसेज आएगा, जिसमें एक लिखकर सेंड कर देंगे तो आपके खाते में कितना बैलेंस है, उसकी जानकारी के साथ मैसेज आ जाएगा। है न कितना आसान तरीका।
इस नंबर से आप बैलेंस चेक करने के अलावा कई अन्य बैंकिंग कार्य भी कर सकते हैं। जैसे- मिनी स्टेटमेंट जानना, पैसे भेजना, अपनी MMID जानना, MPIN प्राप्त करना आदि।