फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 साल से बड़े पर्दे से गायब हैं ये एक्ट्रेस, इंटरव्यू में बताई दिल की बड़ी ख्वाहिश

Tue, 21 Feb 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
1970-80 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाली मशहूर अदाकारा 22 साल से पर्दे से गायब हैं और अब उन्होंने एक इंटरव्यू में दिल की बड़ी ख्वाहिश जाहिर की।
विज्ञापन

2 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
बात हो रही है, आशा पारेख की। बीते दिन वे एक कार्यक्रम के सिलसिले में चंडीगढ़ आईं। यहां उन्होंने एक इंटरव्यू में कई राज खोले। आशा पारेख उस दौर की हीरोइन रही हैं, जब रोमांटिक फिल्मों का शानदार जमाना था। अनगिनत किरदार उन्होंने निभाए, जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। कई हिट फिल्में देने के बाद आशा पारेख ने 1995 में एक्टिंग से हमेशा के लिए सन्यास ले लिया था। इसके बाद वे छोटे पर्दे पर काम करने लगीं थीं।
विज्ञापन

3 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा परेख कहती हैं कि उन्होंने अपने जमाने के लगभग सभी हीरो के साथ काम किया, लेकिन दिलीप साहब को छोड़कर। उनके साथ काम न कर पाने का मलाल उन्हें जिंदगी भर रहेगा। हमें लेकर नासिर हुसैन ने एक फिल्म शुरू भी की थी, लेकिन बाद में उसे बंद कर दिया गया। काश कि वो फिल्म पूरी हो पाती। उन्होंने कहा कि जब वह फिल्मों में नई आई थीं तो उनको अच्छे से गाना नहीं आता था। उस समय शम्मी कपूर जी उन्हें काफी प्रोत्साहित करते थे।

 

4 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
आशा परेख से जब पूछा गया कि अब कौन सा रोल आपको अच्छा लगा और किस रोल को न करने का मलाल रहा? उन्होंने बताया कि अपने फिल्मी कैरियर में उन्होंने सभी तरह के रोल किए, लेकिन मेरे दिल में मदर इंडिया जैसा किरदार न निभा पाने की ख्वाहिश बाकी है। ऐसे रोल यादगार बनकर रह जाते हैं, लेकिन यह रोल न मिलने का आज भी उनको मलाल है। आशा पारिख ने बताया कि जल्द ही उनके जीवन पर आधारित आत्मकथा की पुस्तक आएगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
नई और पुरानी फिल्मों के फर्क के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नही हैं कि तकनीक में हम बेहतर हो गए हैं, लेकिन उनमें तथ्यों का अभाव है। हमारे वक्त में कंटेंट पर बहुत जोर दिया जाता था। आज टेक्नीक बहुत बेहतरीन है। जमाना बहुत बदला है फिल्मों में भी। वहीं उन्होंने पिंक और पीकू जैसी फिल्मों की तारीफ करते हुए कहा कि इस दौर में अगर इस तरह की फिल्में चलती हैं तो उनको अच्छा लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बॉलीवुड एक्ट्रेस आशा पारेख
अभिनेत्री आशा पारेख ने कहा कि हमारे टाइम में उस समय शहनाई और सरोद होता था, वह अब नहीं रहा। अब वेस्टर्न का दौर चल उठा है। मुंबई से ज्यादा चंडीगढ़ मेरे करीब है। हरा भरा चंडीगढ़ उनको हमेशा से ही आकर्षित करता रहा है। इससे पहले वह 2003 में रफी साहब से जुड़े एक प्रोग्राम में हिस्सा लेने यहां आ चुकी हूं। मुंबई तो एक जंगल की तरह हो गया है। हर तरफ ट्रैफिक ही ट्रैफिक रहता है, लेकिन चंडीगढ़ का हराभरा वातावरण मन का सुकून देता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें