दो दिन की तंगी के बाद आज से एटीएम खुल गए हैं, लेकिन 12 बजे के बाद। वहीं, लोगों को एटीएम से पैसे निकालने के लिए कुछ बातों की ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
2 of 7
रात 11 बजे चांदपुर में बॉब के एटीएम पर कैश जमा करने के लिए लगी भीड़।
एटीएम से एक कार्ड से लोग प्रतिदिन 2000 रुपये निकाल सकते हैं। यह सीमा 18 नवंबर तक रहेगी और इसके बाद इस सीमा को बढ़ाकर 4000 रुपये कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
ATM
- फोटो : AmarUjala
लोगों को नकदी में 4,000 रुपए तक ही मिलेंगे और इससे ऊपर की रकम उसके खाते में जमा कर दी जाएगी और वह पूरी की पूरी रकम नकदी में नहीं पा सकता।
4 of 7
एटीएम के बाहर लगी भीड़
जिन लोगों को 4,000 रपए से ज्यादा नकदी की जरूरत है, वह चेक या इलेक्ट्रानिक माध्यमों जैसे आनलाइन बैंकिंग, मोबाइल वालेट, आईएमपीएस, क्रेडिट..डेबिट कार्ड आदि के जरिये इसका भुगतान कर सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
एटीएम के बाहर लगी भीड़
जिन लोगों के पास कोई बैंक खाता नहीं है, वे आवश्यक केवाईसी दस्तावेजों के साथ एक खाता खोल सकते हैं। वहीं, 11 नवंबर की आधी रात तक कई जगहों पर 500 के नोट स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
6 of 7
एटीएम के बाहर लगी भीड़
मेट्रो रेल, राजमार्गों पर टोल के भुगतान, डॉक्टरों के पर्चों पर सरकारी और निजी दवा की दुकानों से दवाओं की खरीद, रेलवे कैटरिंग, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के नियंत्रण में चलने वाले स्मारकों के टिकट और एलपीजी गैस सिलेंडर बुकिंग केंद्रों पर भी पुराने नोटों को स्वीकार किया जाएगा।
सरकार ने इससे पहले सरकारी अस्पतालों, रेलवे टिकट खिड़कियों, सार्वजनिक परिवहन, हवाईअड्डों पर टिकट काउंटर, दूध केंद्रों, श्मशान एवं कब्रिस्तान और पेट्रोल पंपों पर पाबंदी शुरू होने से 72 घंटे तक पुराने नोटों को स्वीकार किए जाने की अनुमति दी थी।