मां मर चुकी थी, लेकिन उसके सीने से चिपकी 6 महीने की बच्ची को खरोंच तक नहीं आईं। एक ही घर में पांच चिताएं एक साथ जलीं तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
2 of 8
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मदर्स डे रविवार का दिन और 6 महीने की शिविका ने अपनी मां को खो दिया। वहीं एक मां ने अपनी दो बेटियों को खो दिया और दोनों को यह दिन जिंदगी भर का गम दे गया। अब हर साल लोग मांओं की लंबी उम्र की दुआएं मांग रहे होंगे, वहीं ये बच्ची और उसकी नानी अपनों को खो देने का गम। सोमवार को फगवाड़ा हादसे में मारे गए पांचों लोगों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
3 of 8
एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
रविवार सुबह 7.15 बजे फगवाड़ा के खुरमपुर गांव के पास हुए हादसे में शिविका के पिता विकास, मां शिखा, मौसी और उनके दो बेटों की मौत हो गई। दो परिवार पूरी तरह बिखर चुके थे। हालांकि कुदरत के इस कहर के बीच करिश्मा भी हुआ, ट्रक से टकराकर चकनाचूर हुई कार में मां के सीने से चिपकी शिविका को कोई खरोंच तक नहीं आई। अस्पताल ले जाया गया तो बच्ची बिल्कुल स्वस्थ थी।
4 of 8
family killed in road accident in Phagwara
शिविका के नाम पर दवा की दुकान करने वाले उसके पापा विकास और मम्मी शिखा ने अपने नामों का मेल मिलाकर बड़े लाड़ से नाम रखा था। शादी के सवा साल बाद वे खुद तो दुनिया से चले गए, लेकिन शिविका नाम के रूप में बच्ची से हमेशा जुड़े रहेंगे। बस एक यही नाम उनकी याद बनकर रह जाएगा। बुजुर्ग दादा राजपाल ही अब उसके पालनहार हैं।
विज्ञापन
5 of 8
family killed in road accident in Phagwara
राजपाल ने बताया कि विकास के भाई और बहन की मौत के बाद से उसकी मां की आंखों की रोशनी जा चुकी है। अब सिर्फ विकास की 8 माह की निशानी (शिविका) रह गई है, जो अब उनकी जिंदगी है। ट्रक ड्राइवर की गलती ने उससे मां बाप छीन लिए। वह खुद तो फरार हो गया, लेकिन हम सभी को जिंदगी भर का एक नासूर गम दे गया।
विज्ञापन
6 of 8
family killed in road accident in Phagwara
गौरतबल है कि हादसा रविवार सुबह फगवाड़ा होशियारपुर रोड पर हुआ। लुधियाना के एक ही परिवार के लोग माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन कर क्विड कार लौट रहे थे। वे फगवाड़ा के पास पहुंचे तो कार की टक्कर सामने से आ रहे ट्रक से हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के पड़खच्चे उड़ गए और ट्रक में आग तक लग गई। कार में दो महिलाओं और तीन बच्चों सहित सात लोग सवार थे।
विज्ञापन
7 of 8
family killed in road accident in Phagwara
टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कारोबारी सुरिंदर कुमार (40) अपनी पत्नी रीना (35), बेटे राघव (10), मानव (7), साढू विकास (30), उसकी पत्नी शिखा (28) की मौत हो गई। वहीं आठ माह की शिविका बाल-बाल बच गई। लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन बच्ची के दर्द का अंदाजा तो कोई लगा ही नहीं सकता।
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी इंसपेक्टर लखबीर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा ट्रक चालक की गलती से हुआ है। ट्रक काफी तेज गति में था और एक गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में कार से टकरा गया। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।