हरियाणा के जींद जिले में पानी की जबरदस्त किल्लत के चलते आज 5 जिंदगियां खत्म हो गईं। कुआं साफ करने उतरे ये युवक जहरीली गैस का शिकार हो गए। तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
जींद में कुंए की सफाई करते हुए जहरीली गैस चढ़ने से पांच युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
हादसा, सोमवार सुबह जींद जिले के गांव निडाना में हुआ। दरअसल, गांव की दलित बस्ती के पास एक कुआं कई सालों से बंद था। बस्ती के लोग कुएं को साफ कर पानी को इस्तेमाल में लाना चाहते थे। रविवार को ही दलित बस्ती के 10-15 युवाओं ने मिलकर पास ही स्थित कुएं को साफ करके चालू करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
3 of 5
जींद में कुंए की सफाई करते हुए जहरीली गैस चढ़ने से पांच युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बरसों से बंद पड़े होने के कारण कुएं में जहरीली गैस बनी हुई थी, सोमवार सुबह जब कुएं को साफ करने के लिए काम शुरू किया तो एक युवक सुबह रस्सी के सहारे कुएं में उतरा। उसने अंदर जाकर कोई जवाब नहीं दिया तो फिर एक युवक उसे बचाने कुएं में गया। इस तरह एक के बाद एक पांच लोग कुएं में उतरते रहे और बेहोश होकर गिरते रहे।
4 of 5
जींद में कुंए की सफाई करते हुए जहरीली गैस चढ़ने से पांच युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कुएं के अंदर गिरे युवकों को निकालने के लिए बचाव दल मौके पर पहुंचा, वहीं डीसी, एसपी और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रत्यदर्शियों की मानें तो पांचों युवकों की मौत हो चुकी है। मरने वाले धानक जाति के बताए जा रहे हैं। उनकी उम्र 17 से 35 साल के बीच बताई जा रही है।
जींद में कुंए की सफाई करते हुए जहरीली गैस चढ़ने से पांच युवकों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कुएं में उतरे युवकों की पहचान 35 वर्षीय महिपाल, 24 वर्षीय दिनेश, 23 वर्षीय संजय, 18 साल के सुखचैन उर्फ टोनी और 17 साल के मोहन के रूप में हुई है। इनमें से दिनेश और मोहन आपस में चाचा-भतीजा थे। डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारों को 5-5 लाख रुपये देने की घोषणा की है।