फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: मॉनसून की पहली बरसात नहीं झेल पाया जीरकपुर, अभी तो पूरा सीजन बाकी

Thu, 13 Jul 2017 09:12 AM IST
अश्विनी कुमार/अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 6
Zirakpur Rain
मॉनसून की पहली बरसात शहर की कालोनियों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानियां लेकर आई। शहर की अंदरूनी के अलावा हाईवे की सड़के सारा दिन वाहनों की कतारों भरी रही, जिसके चलते लोगों को घंटों अपने वाहनों के अंदर बैठकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन

2 of 6
कालोनियों में जमा हुआ पानी
बलटाना की वह कालोनियां जहां सड़कों का लेवल नीचे हैं, वहां पानी भर गया। जिस कारण लोग अपने घरों के अंदर फंस गए, जिन्हें बाहर आने के लिए पानी निकलने का इंतजार करना पड़ा। वहीं, नौकरीपेशा से जुड़े परिवारों को ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी, क्योंकि गलियों में पानी भर जाने से ऑफिस से छुट्टी लेनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 6
कालोनियों में जमा हुआ पानी
जानकारी के मुताबिक, बरसात के चलते बुधवार सुबह अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पूरी तरह से जाम हो गया। मेकडोनल्ड लाइट प्वाइंट से गोपाल स्वीट्स शॉप तक ट्रैफिक रूक-रूक चला। जबकि डेराबस्सी से जीरकपुर तक का सफर तय करने में अमूमन 15 से 20 मिनट लगते हैं, लेकिन बुधवार को 1 से सवा घंटे का समय पहुंचने में लगा। यही हाल पटियाला तरफ से आने वाले ट्रैफिक को जीरकपुर से होकर पंचकूला जाने वालों का था।

4 of 6
कालोनियों में जमा हुआ पानी
गोल्डन एस्टेट कालोनी में भरा पानी, लोगों ने जताया रोष
वार्ड-6 स्थित गोल्डन एस्टेट, वार्ड-3 स्थित ट्रिब्यून कालोनी के अंदर पानी भर गया। जिसकी वजह से लोग घरों के अंदर बंद होकर रह गए। जबकि गोल्डन एस्टेट के वासियों ने गली के अंदर पानी भर जाने को लेकर स्थानीय नगर काउंसिल के अधिकारियों और पार्षद खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कालोनियों में जमा हुआ पानी
उक्त कालोनी वासियों ने बताया कि हर साल मॉनसून की बारिशों में पानी गलियों में भर जाता हैं, जिस कारण दिक्कतें होती है। जबकि क्षेत्रीय पार्षद भूपिंदर सिंह को समय रहते यहां बरसाती पानी की निकासी के लिए प्रबंध करवाने के लिए मांगपत्र दिया था, जिस पर कोई कार्रवाई आगे बढ़ाई नहीं गई। आलम यह है कि पानी कई फुट गलियों में भर चुका हैं, अब न तो कोई काम कर सकते हैं और न कही बाहर जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कालोनियों में जमा हुआ पानी
सिंघपुरा लाइट प्वाइंट से लोहगढ़ तक सडक़ों के ऊपर जमा हुआ पानी
जानकारी के अनुसार, सुबह हुई बरसात के कारण बारिश का पानी अंबाला से चंडीगढ़ की ओर जाने वाले हाईवे पर स्थित सिंघपुरा लाइट प्वाइंट से लोहगढ़ मोड़ तक पानी भर गया हैं, जिस कारण ट्रैफिक रूक-रूक चलता दिखाई दिया। वहीं, जाम में समस्या से बचने के लिए कुछ लोगों ने ओवरब्रिज पर चढ़ गए और पंचकूला जाने के लिए बैरियर से यू-टर्न लेकर जाना ठीक समझा। पर पारस डाउन टाउन मॉल के पास ट्रैफिक जाम में फंसकर उन्हें ज्यादा परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें