फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलवार सूट पहनकर खली की स्टूडेंट को पीटा था, अब WWE में कइयों को पीटेगी

Sat, 15 Apr 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
जिस महिला ने सलवार सूट पहनकर द ग्रेट खली की स्टूडेंट को रिंग में पीटा था, वो अब WWE के रिंग में विदेशी पहलवानों को पीटते नजर आएगी।
विज्ञापन

2 of 8
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
वैसे तो द ग्रेट खली को पूरी दुनिया जानती है, लेकिन अब देश में एक 'लेडी खली' भी है, जो सलवार कमीज पहन कर रिंग में उतरती है तो बड़े-बड़े पहलवानों के छक्के छुड़ा देती है। बात हो रही है, हरियाणा के जींद जिले की रहने वाली यूपी के बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव की बहू पुलिसवाली पहलवान कविता दलाल की। हार्ड केडी भी कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 8
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
कविता दलाल इसी महीने 25 से 29 अप्रेल को दुबई में होने जा रही WWE वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है। ये लेडी खली देश की पहली महिला रेसलर है जो इस वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। इससे पहले वे कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) में हार्ड केडी के नाम से अपनी एक नई पहचान बना चुकी हैं।

4 of 8
कविता दलाल और बीबी बुलबुल ने विदेशी पहलवानों को धोया - फोटो : अमर उजाला
कविता का अब अगला लक्ष्य देश के मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की तर्ज पर डब्ल्यूडब्ल्यूई (वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट) में तिरंगा लहराना है। जींद जिले के मालवी गांव निवासी कविता ने जुलाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं की कक्षा पास की। कविता के बड़े भाई संजय ने कविता को वेट लिफ्टिंग के खेल के लिए प्रेरित किया। वर्ष 2002 में कविता ने फरीदाबाद में वेट लिफ्टिंग का प्रशिक्षण लेना शुरू किया।
विज्ञापन

5 of 8
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
वर्ष 2003 में कविता ने प्रशिक्षण के लिए बरेली साईं हॉस्टल में दाखिला लिया, लेकिन यहां के प्रशिक्षण से कविता संतुष्ट न हो पाईं। वर्ष 2004 में कविता ने लखनऊ से अपना प्रशिक्षण शुरू किया, जो 2007 तक जारी रहा। प्रशिक्षण के साथ-साथ कविता ने अपनी पढ़ाई का सफर भी जारी रखा। 2005 में कविता ने बीए की पढ़ाई पूरी की। वर्ष 2008 में कविता ने एसएसबी में बतौर कांस्टेबल के पद पर नौकरी ज्वाइन की।
विज्ञापन

6 of 8
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
कविता हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। वर्ष 2009 में उनकी शादी बड़ौत (उत्तरप्रदेश) निवासी गौरव से हुई। गौरव भी एसएसबी में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं और वॉलीबाल के अच्छे खिलाड़ी हैं। उनका पांच साल का एक बेटा भी है। नौकरी के दौरान वर्ष 2010 में कविता ने विभाग से कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए बाहर से प्रशिक्षण दिलाने की गुहार लगाई, लेकिन विभाग की तरफ से उसे कोई सहयोग नहीं मिला।
विज्ञापन

7 of 8
कविता दलाल और बीबी बुलबुल ने विदेशी पहलवानों को धोया - फोटो : अमर उजाला
निराश होकर कविता ने नौकरी से त्यागपत्र दे दिया और कविता यूपी स्थित अपनी ससुराल में रहने लगीं। पति गौरव ने कविता को फिर से खेलों के लिए प्रेरित किया। पति से मिले सहयोग के बाद कविता ने फिर से वेटलिफ्टिंग में अपना अभ्यास शुरू कर दिया। कविता दिन में आठ घंटे अभ्यास करती हैं। रिंग में उतरने से पहले जिम और एक्सरसाइज करती हैं। सुबह और शाम को दो से तीन घंटे खली की निगरानी में रिंग में अभ्यास करती हैं।

 
विज्ञापन

8 of 8
पहलवान कविता दलाल को मिला बिग बॉस सीजन 10 का निमंत्रण - फोटो : फाइल फोटो
कविता ने अपनी पहली फाइट में नेशनल रेसलर बुलबुल को रिंग में चित कर दिया। कविता की इस फाइट का एक विडियो कई दिनों तक सोशल मीडिया पर भी छाया रहा। उसके बाद खली ने उन्हें अपने शो द ग्रेट खली रिटर्न शो में आमंत्रित किया था। यहां उनका मुकाबला अमेरिका की अन्यर्राष्टीय रेसलर नटरिया से हुआ, जिसे केवल 12 मिनट में हरा दिया था। अब कविता wwe चैम्पियनशिप के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें