फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

Wed, 10 Dec 2014 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
पहले कोहरे के कारण महम में दो अलग-अलग जगहों पर 8 वाहन आपस में टकरा गए। भिवानी रोड पर बस-पिकअप और बाइक की टक्कर में पिकअप चालक की जान चली गई और 11 लोग घायल हुए हैं। हादसा गांव सीसर खास के पास एक निजी बस की बाइक और तूडे़ से भरी पिकअप में आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। वहीं, बहलंबा मोड़ के पास हुए दूसरे हादसे में चार वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

2 of 9
बुधवार सुबह 8 बजे एक सहकारी परिवहन समिति की बस महम से भिवानी जा रही थी। पहले कोहरे के कारण बस की सीसर खास गांव के पास एक बाइक और तूड़े से भरी पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक राजस्थान के राजगढ़ के रड़कियावास गांव निवासी प्रह्लाद सिंह और सहायक भंवर लाल घायल हो गए। इसमें प्रह्लाद सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

3 of 9
हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र चांग (भिवानी) निवासी मामन सिंह व संदीप कुमार घायल हुए। बस में सवार आठ यात्रियों को चोट आई है। इसमें महम के वार्ड-5 निवासी बिमला देवी, वार्ड-7 निवासी सुनील कुमार व अंकित, निंदाना वासी कप्तान सिंह व जीवनी देवी, माजरा वासी देवेंद्र सिंह, बहलबा वासी कृष्ण कुमार व खरकड़ा वासी कृष्ण कुमार को चोट आई।

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

4 of 9
राहगीरों ने घायलों को तत्काल स्थानीय सामान्य अस्पताल पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद कुछ को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई से भी ज्यादातर को छुट्टी मिल गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

5 of 9
जांच अधिकारी फूल कुमार ने बताया कि हादसे में मारे गए प्रह्लाद सिंह के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। बस सहित अन्य वाहनों को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्यादातर घायलों की हालात सामान्य है।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

6 of 9
कोहरे के कारण दिल्ली-हिसार हाइवे के रास्ते बहादुरगढ़ से सिरसा के लिए चली झज्झर डिपो की बस एक साथ चार वाहनों से टकरा गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

7 of 9
पहले बस बहलंबा मोड़ पर हनुमान मंदिर के पास एक स्कूल बस से टकराई। तभी पीछे से आ रहे एक ट्रक ने बस में टक्कर मारी दी।

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

8 of 9
इतने में ही एक कार चालक भी अपना संतुलन खो बैठा और कार को क्षतिग्रस्त वाहनों में ठोक दिया। गनीमत रही कि 4 वाहनों के एक साथ भिड़ने के बाद भी किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन

तस्वीरें: जब ऐसा पड़ेगा कोहरा, 'कहर' तो बरपेगा

9 of 9
रोडवेज बस के चालक देवेंद्र सिंह व परिचालक मंजीत सिंह ने बताया कि अचानक छाए कोहरे के कारण कुछ दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा था। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें