फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहरा सजा घोड़ी चढ़ा, पर दोस्त की गलती से नहीं ले सका फेरे, NRI की मौत

Tue, 02 Jan 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुहला चीका (कैथल)
विज्ञापन
1 of 7
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
सेहरा सजा, घोड़ी चढ़कर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचने की तैयारी में था, लेकिन दोस्त की गलती से फेरे न ले सका और NRI दूल्हे की मौत हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
हरियाणा में कैथल जिले के गुहला में एक विवाह समारोह में लेडीज संगीत के दौरान गई फायरिंग में गोली लगने से दूल्हे की मौत हो गई। वहीं इस हादसे के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। गोली लगने से दो सगे भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को चंडीगढ़ पीजीआई और दूसरे को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
पुलिस के अनुसार, गुहला के वार्ड नंबर 11 निवासी जगदीश सिंह वोहरा के छोटे बेटे विक्रम वोहरा की 31 दिसंबर (रविवार) को शादी होनी थी। शनिवार को जगदीश के घर पर लेडीज संगीत और जागो निकालने का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 10 बजे जब महिलाएं नाच-गाने का कार्यक्रम समाप्त कर घर में चली गईं तो विक्रम और उसके दोस्त डीजे पर नाचने लगे।

4 of 7
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
इसी दौरान किसी ने अपनी दोनाली बंदूक से हवाई फायर करने का प्रयास किया। लेकिन गोली बंदूक से नहीं निकली। इसके बाद उस व्यक्ति ने बंदूक को नीचे करके गोली को निकालने का प्रयास किया तो अचानक गोली चल गई और सामने स्टेज पर नाच रहे विक्रम व उसके दोस्त दो सगे भाइयों विक्रमजीत सिंह वडै़च और नवतेज सिंह को भी जा लगी। तीनों को तुरंत पटियाला के कोलंबिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने विक्रम वोहरा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
दूसरी ओर, विक्रमजीत सिंह को राजेंद्रा अस्पताल पटियाला और उसके छोटे भाई नवतेज सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। विक्रम स्विटजरलैंड में सेटल था और शादी करने के लिए आया था। विक्रम का रिश्ता पंजाब के बाबा बटाला में हुआ था। दोनों परिवारों ने आपसी सहमती से शादी का कार्यक्रम जीटी रोड पर पिपली के पास एक मैरिज पैलेस में रविवार रात का रखा था।
विज्ञापन

6 of 7
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
बता दें कि विक्रमजीत सिंह वोहरा पिछले 12 साल से स्विटजरलैंड में सेटल था। रविवार को उसकी शादी पंजाब के बाबा बकाला निवासी एक लड़की से होनी थी। सभी जश्न मना रहे थे कि ये हादसा हो गया। इसकी सूचना जैसे ही दुल्हन के घर वालों को मिली, वहां भी खुशियां मातम में बदल गई। दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए ही रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शादी में फायरिंग में एनआरआई दूल्हे की मौत
दूसरी ओर इस बारे में गुहला के एसएचओ सत्यप्रकाश दहिया का कहना है कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई थी। मृतक दूल्हे विक्रमजीत सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच के तहत, मृतक के भाई सुरिंदर बोहरा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें