फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे सर्राफा भाईयों पर फायरिंग कर 35 लाख लूटे, तस्वीरें

Sat, 05 Dec 2015 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारियों पर फायरिंग कर 35 लाख रुपये लूट लिए। दोनों सगे भाई सोना खरीदने दिल्ली जा रहे थे। देखिए तस्वीरों में पूरी वारदात।
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे सर्राफा भाईयों पर फायरिंग कर 35 लाख लूटे, तस्वीरें

2 of 7
माल गोदाम रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारियों पर फायर झोंक 35 लाख रुपये लूट लिए। वारदात हरियाणा के भिवानी का है। हालांकि निशाना चूकने के कारण दोनों भाई बच गए। दोनों में एक व्यापारी सोना खरीदने दिल्ली जा रहा था और दूसरे उसे बाइक पर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था।

विज्ञापन

दिल्ली जा रहे सर्राफा भाईयों पर फायरिंग कर 35 लाख लूटे, तस्वीरें

3 of 7
लुटेरों ने चेहरा ढक रखा था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना पर एसपी ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

दिल्ली जा रहे सर्राफा भाईयों पर फायरिंग कर 35 लाख लूटे, तस्वीरें

4 of 7
शुक्रवार सुबह 11:00 बजे पुरानी अनाज मंडी निवासी सर्राफ महावीर के दोनों लड़के राजेश और राकेश बाइक से स्टेशन की ओर जा रहे थे। राकेश को सोना खरीदने दिल्ली जाना था और राजेश उसे बाइक पर स्टेशन तक छोड़ने जा रहा था। उनके पास बैग में 35 लाख रुपये थे।
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे सर्राफा भाईयों पर फायरिंग कर 35 लाख लूटे, तस्वीरें

5 of 7
राकेश ने बताया कि जैसे ही वे माल गोदाम रोड से रेलवे स्टेशन की ओर बढ़े तो अचानक पीछे से एक बाइक तेज रफ्तार से आई और उनकी बाइक के आगे खड़ी हो गई। पीछे बैठे नकाबपोश युवक ने पिस्तौल निकाली और उनको निशाना बना फायर किया।
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे सर्राफा भाईयों पर फायरिंग कर 35 लाख लूटे, तस्वीरें

6 of 7
फायर चूकने से वह बाल-बाल बच गए। दोनों बाइक सवारों ने उतरकर हाथापाई की और रुपयों से भरे बैग के साथ एक सोने की चेन छीन ले गए। बैग में 35 लाख रुपये की नगदी थी। बैग छीनने के बाद दोनों कृष्णा कॉलोनी की ओर भाग निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली जा रहे सर्राफा भाईयों पर फायरिंग कर 35 लाख लूटे, तस्वीरें

7 of 7
लूट की घटना के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी करवा दी। एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना निरीक्षण किया और शहर में चेकिंग अभियान चलाया। माल गोदाम रोड पर ही एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे बाइक से फरार होते हुए कैद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 35 लाख लूट की घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें