ऐसी आग जिंदगी में पहले नहीं देखी होगी। शॉर्ट सर्किट से चिंगारी उठी और एक के एक बाद 15 दुकानें मात्र 30 मिनट में स्वाहा हो गई। पंचकूला के सेक्टर-11 की रेहड़ी मार्केट की दुकानों को खाक कर दिया। कॉरिडोर में आग लगी वहां ढाबे व अन्य दुकानों में एलपीजी सिलेंडर भी थे। आग वहां नहीं पहुंची। बड़ा हादसा टला।
विज्ञापन
देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक
2 of 7
मार्केट में आग से लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मार्केट के प्रधान अरजिंदर हुड्डा ने बताया कि सुबह लगभग 10.45 बजे मार्केट में शॉर्ट सर्किट के बाद अचानक शॉप नंबर 104 में आग लगी देखी। घटना के वक्त मनयारी दुकान की मालकिन निर्मला घई बाहर धूप सेंक रही थी। लेकिन थोड़ी ही देर में दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया और आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आने लगीं।
विज्ञापन
देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक
3 of 7
प्रत्यक्षदर्शियों ने आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग की चपेट से मोबाइल शॉप, कपड़े, सैलून, स्क्रैप डीलर, इलेक्ट्रिीशियन सहित कई और दुकानें भी आ गईं। मार्केट में करीब 125 दुकानें हैं। इनमें से करीब 110 दुकानों को आग से बचा लिया गया।
देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक
4 of 7
पंचकूला के डीसी विवेक आत्रेय ने मौके का जायजा लेकर मामले की जांच के आदेश भी दिए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्कत ने तहसीलदार, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी और पुलिस अधिकारी की टीम गठित आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान की जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ितों को भरोसा दिया कि प्रशासन की ओर से इस दिशा में हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक
5 of 7
पीड़ितों को जिला रेडक्रॉस शाखा की ओर से वस्त्र व अन्य सामान भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराये जाएंगे। डीसी ने कहा कि रेहड़ी मार्केट में अग्नि सुरक्षा से संबंधित उपकरणों की व्यवस्था जरूरी है। जांच टीम शहर की अन्य रेहड़ी मार्केट में अग्नि सुरक्षा के उपकरणों की जांच के आदेश दिए गए। इस दौरान घटनास्थल पर विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, उपमंडल अधिकारी नागरिक पंचकूला हेमा शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
देखिए, इतनी भयंकर आग, 30 मिनट में 15 दुकानें खाक
6 of 7
पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने रेहड़ी मार्केट में लगी आग के बाद घटनास्थल का जायजा लिया और प्रशासन की ओर से मदद का भरोसा दिलाया।
विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सात, नौ, 11 और सेक्टर-17 की रेहड़ी
मार्केट के दुकानदारों के पुनर्वास के इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि
प्रशासन के साथ मिलकर चंडीगढ़ की तरह इस दिशा में पहल की जाएगी।