फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट्री खुलने से पहले ही धुं-धुं कर लगी आग, बुरी तरह चिल्लाकर भागे गार्ड

Thu, 27 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
राहों रोड स्थित एक होजरी फैक्टरी में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

2 of 5
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आशंका जताई गई कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी थी। फैक्टरी के रास्ते में ही स्टाक पड़ा था। जिस कारण फायर कर्मियों को काफी मेहनत करनी पड़ी। राहों रोड स्थित केएल ओसवाल होजरी फैक्टरी रोजाना सुबह नौ बजे के करीब खुलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
सुबह साढ़े आठ बजे के करीब फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई। फैक्टरी के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने शोर मचाना शुरू कर दिया और आग लगने की जानकारी फैक्टरी मालिकों को दी। सूचना मिलने के बाद फैक्टरी मालिक वहां पहुंच गए। 

4 of 5
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो रहे थे। इसी दौरान किसी ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फैक्ट्री में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फायर कर्मियों के मुताबिक फैक्टरी के अंदर काफी स्टाक पड़ा था। इसके चलते उन्हें फैक्टरी के अंदर जाने में मुश्किल आई। फैक्टरी में आग लगने के कारण लाखों रुपये का माल जल कर खास हो गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें