सीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे यूथ कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर 'अटैक' कर दिया। कांग्रेसी नेता इधर-उधर भागने लगे। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल के सरकारी आवास का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेसियों को पुलिस ने कांग्रेस भवन के पास ही रोक लिया।
विज्ञापन
3 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने वाटर कैनन से उन्हें तितर-बितर कर दिया।
4 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हल्का लाठीचार्ज भी हुआ, जिसमें कुछ कांग्रेसियों को हल्की चोटें आई हैं। बाद में पुलिस ने महिला वर्करों समेत तीन दर्जन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
5 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
यूथ कांग्रेस के सूबा प्रधान अमरप्रीत सिंह लाली की अगुवाई में वर्कर कांग्रेस भवन में इकट्ठे हुए, जहां पंजाब कांग्रेस के सह-प्रभारी हरीश चौधरी ने भी उन्हें संबोधित किया।
विज्ञापन
6 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
हरीश चौधरी ने कहा कि पिछले साल से अब तक श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के अनेकों मामले हो चुके हैं, लेकिन सरकार अब तक आरोपियों को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन
7 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होने कहा कि पिछले साल बहबलकलां में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई। इस मामले में भी सरकार ने अब तक कुछ नहीं किया है।
8 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इसी मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेसी सीएम आवास का घेराव करने निकले, लेकिन कुछ ही दूरी पर पुलिस ने बैरिकेड लगा रखे थे, दोनों तरफ की सड़क भी बंद कर दी गई थी।
9 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
काली पट्टियां बांधे हुए प्रदर्शनकारियों ने वहां पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर दी और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पानी की बौछारों से उन्हें तितर-बितर कर दिया।
10 of 11
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
इस प्रदर्शन में कई युवकों की पगड़ियां उतर गईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने झंडियों के डंडे और पत्थर भी पुलिस की तरफ फेंके।
चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
धक्कामुक्की के बीच हलका बल प्रयोग भी किया गया। आखिर में लाली समेत तीन दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। महिला वर्करों ने वहीं धरना दे दिया तो पुलिसकर्मी उन्हें उठा कर ले गए।