फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU के एडमिन ब्लॉक में भयानक आग, 50 साल पुराना रिकार्ड राख, साजिश की बू!

Mon, 15 May 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Fire breaks out at Panjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी के एडमिन ब्लॉक में भयानक आग लग गई। इस आग में पीयू के 50 साल पुराने कागजात राख हो गए जिसमें कई जरूरी फाइलें भी थीं तो क्या ये कोई साजिश तो नहीं?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Fire breaks out at Panjab University
पंजाब यूनिवर्सिटी के एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक के फर्स्ट फ्लोर में रविवार अलसुबह संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग से वेतन, परीक्षा, बजट, पीएफ, एससीआर (वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट) व योजना अनुदान से जुड़े 50 साल पुराने कागजात राख हो गए। आग बुझाने के लिए 45 से ज्यादा टैंकर पानी डाला गया। करीब आठ घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया।  एरिया स्टेशन अफसर परमजीत ने बताया कि फर्नीचर और कागजात होने के कारण आग भड़क रही थी। आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्राथमिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 7
Fire breaks out at Panjab University
शीशे तोड़कर धुआं बाहर निकाला
एरिया स्टेशन अफसर परमजीत ने बताया कि रविवार सुबह करीब तीन बजकर दस मिनट पर एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर दो फायर टेंडर भेजे गए। आग बुझाने की कोशिश हुई, लेकिन आग तब तक भीषण रूप ले चुकी थी। पहली मंजिल होने के कारण हाईड्रोलिक लैडर व 38 कर्मचारियों की मदद ली गई। ब्लॉक में धुएं के गुबार बन गए। इसकी वजह से अंदर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। अंदर जाना भी किसी खतरे से कम नहीं था। फायर कर्मियों ने शीशे तोड़े, जिससे धुआं निकाला गया। फायर कर्मियों की सूझबूझ से आग को आगे बढ़ने नहीं दिया गया। 

4 of 7
Fire breaks out at Panjab University
ऐसे आग पर काबू पाया 
एरिया स्टेशन अफसर ने बताया कि आग बड़ी तेजी से भड़क रही थी। सबसे पहले 4 फायरकर्मी आग वाले स्थान पर हाईड्रोलिक की सहायता से मास्क लगाकर चढ़े। तीन फायर टेंडर से पानी छोड़ने के बावजूद आग कम नहीं हो सकी। इसके बाद चीफ फायर अफसर शर्मा ने ब्लॉक के  तीनों तरफ से फायरकर्मियों की एक चेन बनवा दी। एक ही समय में ब्लॉक को तीनों तरफ से घेरकर लगातार पानी फेंका गया।
विज्ञापन

5 of 7
Fire breaks out at Panjab University
एडमिनिस्ट्रिेटिव ब्लॉक में वायलेशन ने आग को बढ़ाया
पीयू के वाइस चांसलर प्रोफेसर अरुण ग्रोवर ने बताया कि यह हेरिटेज ब्लॉक है। नियमों के अनुसार हेरिटेज ब्लॉक में किसी तरह का वायलेशन नहीं किया जा सकता है, लेकिन भीषण आग ने वीसी के दावों की धज्जियां उड़ा दीं। बिल्डिंग में काफी संख्या में खुले तारों की भरमार होने के साथ अंदर सोफे और फर्नीचर रखा था। फायरकर्मियों का कहना है कि इसी कारण आग तेजी से फैली है।
विज्ञापन

6 of 7
Fire breaks out at Panjab University
नहीं बजे सायरन 
फायरकर्मियों ने बताया कि आग लगने पर सायरन नहीं बजे। ये खराब थे। सिक्योरिटी गार्ड्स आग रोकने में असमर्थ दिखे। 

सीएफएसएल टीम ने लिए सैंपल
रविवार दोपहर को सीएफएसएल टीम ने एडमिनिस्ट्रिेटिव ब्लॉक के तीनों फ्लोर का मुआयना किया। इस दौरान आग लगने वाले फर्स्ट फ्लोर पर उन्होंने सैंपल भी लिए। हालांकि, उन्होंने जांच रिपोर्ट आने तक कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Fire breaks out at Panjab University
20 कदम पर सिक्योरिटी गार्ड्स, कैसे नहीं चला पता?
आग रविवार अलसुबह 2:45 बजे लगी। लाइब्रेरी से निकल रहे स्टूडेंट्स ने इसकी सूचना सिक्योरिटी गार्डों को दी और सिक्योरिटी गार्डों ने इस बारे में दमकल विभाग को सूचित किया। आग लगने के बाद मौजूद भीड़ में एक सवाल को लेकर चर्चा गर्म थी। पीयू का एडमिनिस्ट्रिेटिव ब्लॉक गेट नंबर-2 के सामने पड़ता है। गेट नंबर-2 पर सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम होने के बावजूद आग भड़कने तक उन्हें भनक तक नहीं लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें