सोनीपत की युवती से गैंगरेप के बाद शव से बर्बरता की गई और रोहतक में फेंक दिया गया। अब तक की पुलिस जांच में दरिंदगी से जुड़े कई खुलासे हुए, जो रूह कंपा देंगे।
विज्ञापन
2 of 19
rohtak rape
युवती के सिर की एक भी हड्डी सलामत नहीं मिली
पीजीआई के फोरेंसिक विभाग के डॉ. एसके धतरवाल ने बताया कि युवती की मौत सिर कुचलने से हुई है। सिर और चेहरे पर कई वार करने से सारी हड्डियां टूटी हुईं थीं। हड्डियां और केवल टूटा जबड़ा मिला है। धड़ पर चोट के निशान नहीं हैं। लिवर में कोल्ड ड्रिंक्स के साथ मिक्स नशीला पदार्थ मिला है। जबकि बच्चादानी सुरक्षित है। गुप्तांग में ठोस वस्तु से चोट पहुंचाने के निशान हैं। संभव है कि लोहे की राड या दूसरी ठोस वस्तु अंदर डाली गई हो।
विज्ञापन
3 of 19
rohtak rape
युवती की ग्रासनली गायब मिली है
वहीं इस घिनौने कृत्य की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसमें युवती की ग्रासनली गायब मिली है। युवती के वक्षस्थल पर दांत से काटे जाने के निशान मिले हैं। युवती के सिर में चोट के निशान मिले हैं। खोपड़ी में कई तरह के घाव मिले हैं, जिनके चलते उसकी मौत हुई। युवती के चेहरे, जीभ, आंखों, कानों को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था। चेहरे की हालत ऐसी कर दी गई कि पहचानना मुश्किल हो जाए।
4 of 19
rohtak rape
सामूहिक दुष्कर्म पर पुलिस को संशय है
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की आशंका तो जताई है, लेकिन अंतिम निर्णय पर पहुंचने के लिए मधुबन लैब का इंतजार करने की बात कही गई है। सोनीपत पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया है कि युवती के साथ दोनों ने दुष्कर्म किया था। लेकिन परिजन रोहतक के ही तीन और युवकों के शामिल होने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 19
एक और 'निर्भया' जैसा कांड
पति से अलग रही रही थी महिला
जांच में सामने आया है कि मृतक महिला काफी समय से पति से अलग रह रही थी और आरोपी युवक उसे पसंद करता था। उससे शादी करना चाहता था। मृतका के माता-पिता ने भी सुमित पर आरोप लगाया कि वो जबरदस्ती उनकी बेटी से शादी करना चाहता था और पहले भी उसे परेशान कर चुका है। महिला के माता-पिता ने सुमित को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
6 of 19
Demo pic
किसी का फोन आने को लेकर बिगड़ा मामला
जांच अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि नौ मई को सुमित युवती को विकास की कार में रोहतक ले गया था। वहां एक होटल में खाना खाने के बाद युवती के फोन पर किसी युवक का फोन आया था। इस पर उसने पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी, जिससे सुमित को उसके चरित्र पर संदेह हो गया। इसके बाद सुमित और विकास ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले उसने युवती को नशीला पदार्थ पिला दिया था।
विज्ञापन
7 of 19
गैंगरेप केस
पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई
गौरतलब है कि 13 मई को एक महिला के साथ बर्बरता और इंसानियत को शर्मसार करने वाला का मामला सामने आया। महिला के साथ गैंगरेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पीड़िता की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर गाड़ी भी चढ़ाई। यही नहीं दरिंदों ने महिला के प्राइवेट पार्ट को भी क्षत-विक्षत किया। घटना 9 मई की है, लेकिन शव 13 मई को बरामद रोहतक के आईएमटी क्षेत्र से बरामद हुआ।
8 of 19
DEMO PIC
काम से लौटते समय ले गए थे साथ
पुलिस के मुताबिक, महिला जिस समय काम से वापस लौट रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया। अपहरणकर्ता किडनैप करने के बाद पीड़िता को किसी सुनसान जगह ले गए जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। पोस्टमार्ट्म करने वाले फॉरेंसिक एक्सपर्ट का कहना है कि पीड़िता के साथ गैंगरेप किया गया और तेज धार हथियार से उसके शरीर को क्षत-विक्षत किया गया। उसके शरीर के अंदर काफी चोंटे हैं।
9 of 19
rape
मां बाप ने दर्ज कराई थी गुम होने की शिकायत
पुलिस ने बताया कि सोनीपत निवासी इस लड़की के माता-पिता ने बेटी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर ही पुलिस ने तलाश शुरू की थी। शव की शिनाख्त के लिए घरवालों को रोहतक बुलाया और उन्होंने शव को पहचान लिया। उसके बाद पुलिस ने परिजनों से बात करके युवती के दोस्तों और जानकारों की लिस्ट बनाई। इसके लिए आसपास के लोगों से भी बात की।
10 of 19
डेमो पिक
पूछताछ में खुलकर सामने आया मामला
कार्रवाई करते हुए शक के आधार पर सुमित नामक एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जो युवती को पहले से जानता था। पूछताछ के दौरान उसकी घबराहट और हावभाव देखकर पुलिस को शक होने लगा। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी की सारी चालाकी धरी रह गई। पूछताछ में जो सच सामने आया वो हैरान करने वाला था।
11 of 19
rape
मृतका ने शादी से इंकार कर दिया था
दरअसल, सुमित युवती को पसंद करता था। वो उससे शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसे शादी के लिए इनकार कर दिया। बस यही बात सुमित को चुभ गई। वह युवती से बदला लेने की साजिश रचने लगा। उसी साजिश के तहत उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पहली युवती का अपहरण किया और उसके साथ गैंगरेप किया। तीन दिन तक उसके साथ हैवानियत का खेल खेला।
12 of 19
rape
न केवल खुद रेप किया, दोस्त से भी कराया
फिर उसे बेरहमी के साथ कत्ल कर दिया। उसकी पहचान छिपाने के लिए गैंगरेप के बाद ईंट और पत्थरों से लड़की का सिर बेरहमी से कुचला दिया। अब पुलिस का कहना है कि लड़की उसकी गर्लफ्रेंड थी। सुमित ने ना सिर्फ अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की, बल्कि हत्या से पहले साथियों के साथ मिलकर उसके साथ कई बार गैंगरेप किया। उस पर बेपनाह जुल्म ढाया। तब तक उसे दर्द दिया, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई।
13 of 19
रोहतक गैंगरेप
मां ने की फांसी की सजा देने की मांग
ये सब कहा उस मां ने, जिसकी बेटी के साथ 9 मई को गैंगरेप किया गया और फिर उसे मारकर शव के साथ बर्बरता की गई। मां ने बेटी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ इतना घिनौना कृत्य हुआ है कि वह युवकों को अपने हाथों से सजा देना चाहती है। उन्होंने कहा कि बेटी पैदा करना अपराध हो गया है। सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा तो दे रही है, लेकिन उन्हें सुरक्षित भविष्य नहीं मिल पा रहा है।
14 of 19
rape
विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया गया
बता दें कि पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच के लिए एसपी अश्विन शैणवी ने विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद किया है। वहीं पुलिस का कहना है कि दरिंदगी तो हुई है, लेकिन कई पहलू ऐसे हैं जिनका सच जानना बेहद जरूरी है।
15 of 19
rape
हत्या कहां और किस समय की गई
सोनीपत की युवती के साथ दरिंदगी की घटना ने प्रदेश को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। इसी के साथ मामला और भी उलझ गया है। युवती की हत्या कहां और किस समय की गई यह सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है। क्योंकि जिस जगह पर युवती का शव मिला है, वहां पर हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिलते हैं। इससे साफ है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और शव को दूसरी जगह पर ठिकाने लगाया गया।
16 of 19
rape
पुलिस की कहानी और सीन ऑफ क्राइम मेल नहीं खाती
पुलिस की कहानी और सीन ऑफ क्राइम मेल नहीं खा रहे हैं। पुलिस विभाग की फोरेंसिक एक्सपर्ट ने भी माना है कि घटनास्थल पर हत्या का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। यही नहीं पुलिस भी यह नहीं बता पा रही है कि हत्या किस जगह पर की गई और किस समय की गई? शव को कब फेंका गया? पुलिस युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी खुलासा नहीं कर रही है।
17 of 19
rape with minor
बचने के लिए संघर्ष के निशान भी नहीं हैं
घटनास्थल पर युवती के हत्यारों से बचने के लिए किए गए संघर्ष के निशान भी नहीं हैं। एक्सपर्ट प्रथम सीन ऑफ क्राइम में माना कि सिर की केवल टूटी खोपड़ी बची थी। खोपड़ी के नीचे का मांस भी नहीं मिला। गर्दन तक का हिस्सा गायब है, लेकिन चंद हड्डियां और जबड़ा नजर आ रहा था। शरीर के ऊपर धड़ और पेट पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले। केवल संवेदनशील अंग और जांघों को नोंचा गया था। जांघों के नीचे का हिस्सा सलामत है।
18 of 19
rape with minor
पाइपों पर न खून के धब्बे, न मिला पत्थर
जहां युवती का शव मिला है, वहां सीवरेज लाइन बिछाने के लिए लाए गए पुराने पाइप पड़े हैं। इन्हीं पाइपों के बीच युवती का शव मिला था। लेकिन पाइपों के ऊपर कहीं भी खून के धब्बे फोरेंसिक एक्सपर्ट को नहीं मिले हैं। पाइप पर जंग जरूर लगा है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने युवती की हत्या किसी दूसरी जगह करके शव को यहां लाकर फेंका था, ताकि दूर से आसपास के सड़क मार्ग से गुजरने वाले लोगों को दिखाई न दे।
प्रथम दृष्टि में सीन ऑफ क्राइम में ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला, जिससे लगे कि युवती का जहां शव मिला है वहीं पर हत्या हुई है। लड़की के कपड़े भी व्यवस्थित मिले हैं। चेहरे, गर्दन और सिर की केवल हड्डी मिली हैं। जहां निशान मिलने की संभावना नहीं। जबकि धड़, पेट और जांघों के नीचे पैरों पर भी कोई निशान नहीं हैं। ऐसे में मौके पर सामूहिक दुष्कर्म या जबरदस्ती की संभावना नजर नहीं आ रही है।
- डॉ. सरोज दहिया, फोरेंसिक एक्सपर्ट, जिला पुलिस