फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें बता देंगी, कितना भीषण है अग्निकांड

Fri, 07 Nov 2014 06:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 4
पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड चुंगी समीप स्थित गणपति टिंबर स्टोर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी फैली हुई थी कि टिंबर स्टोर के समीप से भी कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। स्टोर के अंदर पड़ी लाखों की लकड़ी और पलाई जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन

तस्वीरें बता देंगी, कितना भीषण है अग्निकांड

2 of 4
स्टोर के अंदर से सामान निकालने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग को जेसीबी का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने जेसीबी मशीनों से सामान बाहर निकाला। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। भारत नगर चौक समीप रहने वाले गणपति टिंबर स्टोर के मालिक रोहित ने कहा कि उनका लकड़ी का काम है। स्टोर में काफी मात्रा में लकड़ी और प्लाई पड़ी थी। शुक्रवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे दुकान के अंदर आग लग गई।
विज्ञापन

तस्वीरें बता देंगी, कितना भीषण है अग्निकांड

3 of 4
लोगों ने अपने घरों से पानी ला आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। जिला फायर अफसर भूपिंदर सिंह संधू ने कहा कि फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां ने पानी लाने के लिए 55 चक्कर लगा आग पर काबू पाया है। इसके लिए फायर विभाग के दिन रात शिफ्ट लगाने वाले सभी 30 मुलाजिम लगे थे। आग पर 6 घंटे में काबू पाया।
विज्ञापन

तस्वीरें बता देंगी, कितना भीषण है अग्निकांड

4 of 4
उन्होंने कहा कि शोरूम के अंदर से सामान खींचने के लिए जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया। आग लगने से शोरूम के अंदर पड़ी भारी मात्रा में लकड़ी बुरी तरह से जल कर खाक हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें