फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल की हिना पाक टीवी पर बोली- भारत के लोग अच्छे हैं, दर्ज हुई FIR

Mon, 06 Nov 2017 09:22 AM IST
रमेश शुक्ला सफर/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
अमृतसर जेल में पैदा हुई 11 वर्षीय हिना - फोटो : File Photo
अमृतसर जेल में पैदा हुई 11 साल की हिना ने पाकिस्तानी टीवी पर कहा कि भारत के लोग अच्छे हैं तो देखिए वहां की सरकार ने क्या किया...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
अमृतसर - फोटो : SELF
पड़ोसी कितना शरीफ है यह खुदा जाने। अमृतसर सेंट्रल जेल जिस 11 वर्षीय मासूम हिना की परवरिश करता रहा, उसी हिना को पाकिस्तान का मीडिया भारत के खिलाफ बोलने के लिए उकसा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 8
heena - फोटो : File Photo
जिस हिना को भारत के लोगों ने पलकों पर बिठाया, उसी हिना ने जब वाघा बार्डर (अटारी बार्डर के उस पार पाक एरिया) पर पाक के जीओ टीवी पर भारत को अच्छा कहा तो पाकिस्तान को इतना बुरा लगा कि चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।

4 of 8
heena - फोटो : File Photo
जीओ न्यूज टीवी चैनल ने हिना का स्पेशल इंटरव्यू वाघा बॉर्डर पर लिया तो पाक हुकूमत ने भारत को अच्छा बताने पर यह कार्रवाई की। खास बात थी कि अमृतसर सेंट्रल जेल में 2006 में पैदा हुई हिना जब पाकिस्तान लौटी तो पाक की खुफिया एजेंसी पूरे परिवार को मीडिया से दूर रखकर रात दस बजे तक पूछताछ करती रही।
विज्ञापन

5 of 8
heena - फोटो : File Photo
पाक मीडिया से कहती रही-भारत के लोग बहुत अच्छे हैं
रात करीब बारह बजे हिना अपने घर पहुंची तो वहां सैकड़ों की गिनती में देश-विदेश का मीडिया मौजूद था। अधिकांश मीडिया हिना से सवाल पूछ रहा था कि भारत ने उसे क्यों कैद में रखा, उसका कसूर क्या था। लेकिन हिना पाक मीडिया से कहती रही कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं, उसे जेल में सभी लोग बहुत प्यार करते थे, जेल स्टाफ उसे बिटिया हिना कहता था। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : File Photo
हिना ने शनिवार को पाकिस्तान से फोन करके अपनी एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा को ये बातें बताई। हिना ने बताया कि उसका दिल पाकिस्तान में नहीं लग रहा है, जेल में रहने वाले लोगों की बहुत याद आते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : File Photo
हिना बोली, मौसी मिस करती हूं इंडिया को
ग्यारह वर्षों तक अमृतसर सेंट्रल जेल में रहने वाली मासूम हिना पाक पहुंचने के बाद जेल में बिताए दिन नहीं भूल पा रही है। हिना ने पाकिस्तान से अपने वकील एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा को हिना मौसी कहती है। फोन पर उसने कहा कि मैं अब वीजा लेकर अमृतसर आऊंगी, लेकिन वकील या डॉक्टर बनके। 
विज्ञापन

8 of 8
अमृतसर जेल में पैदा हुई 11 वर्षीय हिना
छह नवंबर को हिना 12वें वर्ष में प्रवेश करेगी। हिना की जिंदगी का यह पहला जन्मदिन है, जब वह जेल की काल कोठरी सेे बाहर मना रही होगी। हिना अमृतसर की जेल में जन्मी। यहीं बेकसूर हिना ने बचपन के 11 साल बिताए। 12वें वर्ष के चार दिन पहले दो नवंबर 2017 को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने हिना को आजादी दिलाई। आज हिना आजाद तो है लेकिन उसका बचपन जेल की चारदीवारी में बीता और यही वजह है कि हिना पाक पहुंचने के बाद भी भारत को नहीं भूल पा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें