मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की 12 फाइनलिस्ट प्रिंसेज की दौड़ में शामिल हैं। इन सभी प्रतिभागियों को दिल्ली से आए मेंटर प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Miss North India Princess -2016
रोजाना ग्रूमिंग क्लासेज के दौरान इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है। इस इवेंट की चीफ मेंटर अवलीन खोखर ने बताया कि सुबह सात बजे से इनकी दिनचर्या शुरू होती है।
विज्ञापन
3 of 6
Miss North India Princess -2016
पहले सभी प्रतिभागी व्यायाम करते हैं। उसके बाद इन्हें ब्यूटी टिप्स, रैंपवॉक, पोज, अपने आपको फिट रखने के तरीके, कैसे आउटफिट पहनना चाहिए के टिप्स दिए जाते हैं।
4 of 6
Miss North India Princess -2016
फिट रखने के लिए इन्हें स्पेशल डाइट दी जाती है। उन्होंने बताया कि ये प्रतिभागी चंडीगढ़, दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, बरेली, हिमाचल की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Miss North India Princess -2016
मॉडलिंग मेरे लिए पैशन है : जैसमीन
मिस नॅार्थ इंडिया प्रिंसेज की फाइनलिस्ट जैसमीन ने बताया कि मॉडलिंग उनके लिए पैशन है। इसकी वजह से ही वह अन्य से अलग हैं। पिछले तीन साल से वह मॉडलिंग से जुड़ी हैं। चंडीगढ़ की रहने वाली जैसमीन पोस्ट ग्रेजुएट हैं। वह एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब करती हैं। इसके अलावा उन्होंने दो पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।
तीन साल की उम्र से जुड़ी हैं
हिमाचल सिरमौर निवासी महक ने बताया कि तीन साल की उम्र से फैशन की दुनिया में उन्होंने कदम रखा। पहली बार बेबी शो के दौरान उन्हें विनर के खिताब से नवाजा गया। मिस नॉर्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 की यह फाइनलिस्ट मॉडलिंग में ही अपना कैरियर बनाना चाहती है। इस काम के लिए उनका पूरा परिवार उनका सपोर्ट करता है। वह बताती हैं कि अपने आप को साबित करने के लिए यह कॉन्टेस्ट सबसे बेहतर प्लेटफार्म है।