फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंखध्वनि के साथ ही धर्मनगरी में गूंजे गीता के श्लोक, विश्व रिकार्ड भी बनाया

Thu, 08 Dec 2016 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
शंखध्वनि के साथ ही धर्मनगरी में गूंजे गीता के श्लोक
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का थीम पार्क बुधवार को गीता के श्लोकों से गूंज उठा। देखिए तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
International Geeta Jayanti Festival
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का थीम पार्क बुधवार को गीता के श्लोकों से गूंज उठा। 18 हजार से ज्यादा बच्चों ने गीता के 18 अध्यायों में से प्रेरक 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण किया तो माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। इसको 7 मिनट 29 सेकेंड में पूरा किया गया। 
विज्ञापन

3 of 7
International Geeta Jayanti Festival
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने पत्रकारों को जानकारी दी कि श्लोकों का समय दो टाइम कीपर के जरिये स्टाप वॉच के माध्यम से रिकार्ड किया गया है। अहम पहलू यह है कि गिनीज बुक कार्यालय के नियमानुसार हर 50 बच्चों पर एक सुपरवाइजर नियुक्त किया गया था। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड और अन्य संस्थाओं के सहयोग से बच्चों ने विश्व शांति के लिए गीता श्लोकों का सामूहिक गायन किया। 
 

4 of 7
International Geeta Jayanti Festival
इस कार्यक्रम का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो व कुरुक्षेत्र एफएम से सीधा प्रसारण भी किया गया। इसके लिए म्यूजिक ट्रैक का प्रयोग किया गया। इसे मंच पर ग्रुप ने और मंच से नीचे प्रतिभागियों ने साथ-साथ गायन किया गया। उन्होंने कहा कि इस गायन की शुरुआत शंख ध्वनि से की गई और समापन का संकेत भी शंख ध्वनि से दिया गया। 
विज्ञापन

5 of 7
International Geeta Jayanti Festival
इसके समय को रिकार्ड करने के लिए दो टाइमकीपर नियुक्त किए गए और इस गायन का कुल समय 7 मिनट 29 सेकेंड का रहा। इसे विश्व रिकार्ड में शामिल करने की प्रारंभिक अनुमति गिनीज बुक से ली जा चुकी है और सभी सबूतों, फोटो व सुपरवाइजर आदि की रिपोर्ट गिनीज बुक कार्यालय को भेजी जा चुकी है।     
विज्ञापन

6 of 7
International Geeta Jayanti Festival
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गीतामय युवा चेतना कार्यक्रम ने विश्व रिकार्ड बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। पहली बार 18 हजार विद्यार्थियों ने पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श्लोकों का सामूहिक उच्चारण और अनुवाद कर नया इतिहास रचने का काम किया है। इन विद्यार्थियों ने पूरे समाज को कर्म, ज्ञान, भक्ति योग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। इतना ही नहीं इस पावन धरा पर पूरे विश्व को एकता और अखंडता का संदेश देने के लिए 574 जिलों की माटी से बनी भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शंखध्वनि के साथ ही धर्मनगरी में गूंजे गीता के श्लोक
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के दौरान थीम पार्क में गीतामय युवा चेतना कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गीता के 700 श्लोकों को याद रखने वाली राजस्थान की बेटी अमृतया गीतिका को मंच पर अलग-अलग लोगों द्वारा पूछे गए श्लोकों का उच्चारण करने पर 51 हजार रुपये और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए 5 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें