फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स भरने का तरीका बदल गया है...शायद किसी ने बताया हो, क्लिक करके यहां जानिए

Fri, 06 Jul 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
income tax
इनकम टैक्स भरने का तरीका बदल गया है। शायद ही लोग इसके बारे में जानते हों। अगर आप भी नहीं जानते तो यहां एक क्लिक करके जान लीजिए। तरीका आपके बड़े काम आएगा, इससे आप आसानी से आईटीआर भर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
income tax
दरअसल, इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले लोग अब अपने स्मार्टफोन से ही इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं, वह भी मात्र दो मिनट में। इतना ही नहीं इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़ी सभी जानकारी के अलावा रिटर्न को लेकर सभी सवालों के जवाब भी आसानी से पाए जा सकते हैं। यह सुविधा उपलब्ध होगी महज एक एप से।
विज्ञापन

3 of 5
income tax
हैलो टैक्स एप के जरिए लोग दो मिनट में अपना इनकम टैक्स रिटर्न भर सकते हैं। एंड्राएड फोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हैलो टैक्स एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 के एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हैलो टैक्स एप के संस्थापक सदस्य हिमांशु कुमार एवं विकास श्रीवास्तव ने इसके बारे में बताया।

4 of 5
income tax
उन्होंने बताया कि इस एप के जरिए आईटी रिटर्न भरने के बाद आप अपने रिटर्न डाटा को ट्रैक भी कर सकते हैं। इस एप के जरिए आप रिफंड स्टेटस, ट्रांजेक्शन हिस्ट्री, पैन कार्ड डिटेल जैसी चीजों को जानने के साथ टैक्स भी कैलकुलेट कर सकते हैं। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हिमांशु ने बताया कि टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या में हर साल 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
income tax
उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 में हैलो टैक्स एप बनाई गई थी। उम्मीद है कि वर्ष 2018 के आखिर तक इस ऐप को इस्तेमाल करने वालों की संख्या तीन करोड़ से अधिक हो जाएगी। भारत सरकार ने ई-रिटर्न को भी अनिवार्य बना दिया है। ऐसे में हैलो टैक्स ऐप की मदद से आसानी से काफी कम लागत में रिटर्न भरा जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें